फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai की कारों पर मिल रहा है 90000 रुपये तक का डिस्काउंट, आपकी पसंदीदा कार भी है इसमें शामिल

Sun, 07 Oct 2018 09:34 AM IST
आॅटो डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
Hyundai Grand i10
विज्ञापन

देश में बस कुछ ही दिनों में त्यौहारों का माहौल होगा। त्यौहारों पर भारत में लोग दिल खोलकर खरीदारी करते हैं। चाहे कार लेनी हो या घर का कोई सामान बेसब्री से इंतजार रहता है कि कब कंपनियां आॅफर लेकर आए और हम उनका फायदा उठाएं। फिलहाल हम बात कर रहे हैं। आॅटोमोबाइल सेक्टर की।

विज्ञापन


आॅटोमोबाइल सेक्टर में भी कंपनियां कई कारों को पहले ही लांच कर चुकी हैं जबकी कुछ नए नए आॅफर निकालकर लोगों को अपनी और आकर्षित करना चाहती हैं। ऐसे में हुंडई ने अपनी कारों पर लाखों रूपये के डिस्काउंट की घोषणा कर दी है।

तो अगर त्यौहारों पर हुंडई की कार को खरीदाने का मन बना रहें हैं तो जान लीजिए  किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।

आई10 (i10)
हुंडई ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार आई10 पर 75,000 रुपये तक के डिस्काउंट की घोषणा की है। जबकी ग्रैंड आई10 के पेट्रोल वर्जन पर 40,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है।,बात करें ग्रैंड आई10 के पुराने वर्जन की तो इस कार पर 50,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है।
विज्ञापन


डीजल वेरियंट की बात करें तो
इस कार के अपग्रेड डीजल वेरियंट पर कंपनी की और से 50,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। और एक्सचेंज बोनस के रूप में 20,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। गौरतलब हो, कंपनी ने ग्रैंड आई10 एरा के डीजल वेरियंट पर कोई आॅफर नहीं निकाला है।

हुंडई एक्सेंट
हुंडई एक्सेंट पर कंपनी की और से 90,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इस कार पर 45,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 40,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट की सुविधा मिल रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें