फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुंडई कर रहा सांताक्रूज पिकअप ट्रक पर काम , देखें तस्वीरें

Sat, 08 Dec 2018 11:47 AM IST
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Hyundai pickup truck
विज्ञापन
हुंडई ने अमेरिका में सांताक्रूज पिकअप ट्रक की पूरी तैयारी कर ली है। यह पिकअप ट्रक सांताक्रूज अवधारणा पर आधारित है। जिसे कंपनी ने 2015 के डेट्रॉइट मोटर शो में पेश किया था।  हुंडई मोटर ग्रुप के नए मुख्य डिजाइन अधिकारी ल्यूक डोनकरवोल्के ने नए मॉडल की शुरुआत की पुष्टि की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

Hyundai pickup truck
हालांकि अभी यह निश्चित नहीं है कि पिकअप ट्रक में कौन से सेगमेंट आएंगे। इसे एक छोटे पिकअप ट्रक के रुप में बाजार में रखा जा सकता है जो फोर्ड रेंजर और टोयोटा टैकोमा जैसे मॉडलों को प्रभावित करेगा। हुंडई  के इस पिकअप ट्रक के बाद, जल्द किआ भी इसी मंच पर एक पिकअप ट्रक पेश करने की उम्मीद लगा रही है।

बता दें, हुंडई जल्द भारत में अपनी ग्रैंड आई10 के साथ जल्द आ रही है। कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। जिसके लुक को मौजूदा कार से ज्यादा चौड़ा रखा गया है। हालांकि कार को आप 2019 के मध्य तक ही बाजार में देख पाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें