फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai ने गुपचुप इस कार का उत्पादन किया बंद, वेबसाइट से भी हटाया!

Fri, 15 Jan 2021 12:42 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हाल ही में ह्यूंदै ने सैंट्रो और ग्रैंड आई10 के कॉरपोरेट एडिशन को बंद किया था, जिसे पिछले साल सितंबर में ही लॉन्च किया गया था। वहीं कंपनी ने मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आने वाला वेन्यू के 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड वैरियंट को भी बंद किया था...
विज्ञापन
Hyundai grand i10 - फोटो : Amar Ujala (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ह्यूंदै मोटर्स ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट से Grand i10 को हटा दिया है। वहीं डीलर्स ने भी पुष्टि की है कि ग्रैंड आई10 का अब नया स्टॉक नहीं आ रहा है। डीलर्स के पास जो स्टॉक बचा है वह 2020 मॉडल का है। कंपनी इस स्टॉक पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। आई10 के बाद कंपनी ने ग्रैंड आी10 को लॉन्च किया था। वहीं 2019 में कंपनी ने नई पीढ़ी का मॉडल Grand i10 NIOS मॉडल लॉन्च किया था। कंपनी दोनों का मॉडल्स को साथ-साथ बेच रही थी।

विज्ञापन

हालांकि अभी तक कंपनी ने आधिकारिक तौर पर ग्रैंड आई10 के बंद होने का एलान नहीं किया है। हाल ही में कंपनी ने फैसला किया था कि वह सैंट्रो, वेन्यू और Grand i10 NIOS के लाइनअप में कुछ ट्रिम्स को बंद करेगी। जिसके बाद ग्रैंड आई10 को वेबसाइट से हटा दिया गया है। कंपनी के ऐसा करने की वजह यह कि वह कम बिकने वाले मॉडल्स को हटाना चाहती है। लेकिन कंपनी जल्द ही कुछ ट्रिम्स को अपडेट भी करेगी।

फिलहाल कंपनी देश में केवल तीन हैचबैक ही बेच रही है, जिनमें एंट्री लेवल सैंट्रो, ग्रैंड आई10 और न्यू जनरेशन आई20 शामिल है। ग्रैंड आई10 में 1.2 लीटर नैचुरली एस्पीरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 82 एचपी की पावर और 4000 आरपीएम पर 114 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलता है।

ग्रैंड आई10 का मुकाबला मारुति स्विफ्ट, इग्निस और फोर्ड फिगो से है और इसकी शुरुआती कीमत 5.91 लाख रुपये है। वहीं NIOS की एक्स-शोरूम कीमत 5.12 लाख रुपये से 8.35 लाख रुपये तक है। हालांकि कंपनी ने अभी तक ये स्पष्ट नहीं किया है कि इसे क्यों बंद किया गया है। माना जा रहा है कि कंपनी गाड़ियों के उत्पादन को सीमित रखना चाहती है। क्योंकि इसे सबसे सस्ते वैरियंट की बाजार में काफी मांग थी। वहीं कंपनी अब महंगी कारों आई20, वेन्यू और क्रेटा पर ही फोकस करना चाहती है क्योंकि इनकी मांग भी सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन

हाल ही में ह्यूंदै ने सैंट्रो और ग्रैंड आई10 के कॉरपोरेट एडिशन को बंद किया था, जिसे पिछले साल सितंबर में ही लॉन्च किया गया था। वहीं कंपनी ने मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आने वाला वेन्यू के 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड वैरियंट को भी बंद किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें