फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Verna 1.4 लीटर डीजल इंजन के साथ लॉन्च, 1.6-लीटर इंजन में भी उतारे दो वेरियंट

Tue, 13 Nov 2018 10:17 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Hyundai Verna Anniversary Edition
विज्ञापन

हुंडई ने अपनी सबसे पसंदीदा कार वरना को 1.4-लीटर डीजल इंजन के साथ लांच का दिया है। कार के 1.4-लीटर डीजल इंजन में अब दो नए E और EX वेरियंट मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी ने वरना के 1.6-लीटर इंजन में भी दो वेरियंट पेश किए हैं। जिन्हे आॅटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उतारा गया है।

विज्ञापन


1.6-लीटर पेट्रोल इंजन को SX+ वेरियंट में लांच किया गया है। जिसे वरना के EX और SX(O) ऑटोमैटिक वेरियंट के बीच में जगह दी गई है। नए वेरियंट में कंपनी ने पुश बटन स्टार्ट, वायरलेस चार्जिंग,7-इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम,एलईडी टेल लैंप्स, पावर फोल्डिंग विंग मिरर्स,जैसे कई फीचर्स उपलब्ध हैं ।

कंपनी ने 1.6-लीटर डीजल इंजन में नया SX(O) वेरियंट उतारा है। जिसमें 6 एयरबैग्स मिलने की संभावना है। कीमत की बात करें तो, कंपनी ने 1.6-लीटर पेट्रोल इंजन को SX+ वेरियंट को 11.52 लाख रुपये और 1.6-लीटर डीजल SX(O) को 13.99 लाख रुपये की रेंज में उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इसके 1.4-लीटर डीजल इंजन E 9.29 लाख और  EX वेरियंट की कीमत 9.99 लाख रुपये रखी है।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें