ह्युंडई की आई20 एक्टिव फेसलिफ्ट आखिरकार भारत में लॉन्च हो गई है। इससे पहले इस कार की झलक ऑटो एक्सपो 2018 में देखने को मिली थी। Hyundai i20 Active की भारत में इसके पेट्रोल वेरियंट की शुरुआती कीमत 6.99 रुपये और डीजल वेरियंट की शुरुआती कीमत 8.96 लाख रुपये एक्स शोरूम दिल्ली है।
ह्युंडई के इस फेसलिफ्ट मॉडल में की खासियतों की बात करें तो इसमें नया फ्रंट ग्रिल और रिवाइज्ड रियर बंपर्स दिए गए हैं और दोनों लाइट्स को भी नए अवतार में पेश किया गया है। लाइट्स में एलईडी डीआरएल्स का इस्तेमाल किया गया है। कार के कैबिन की बात करें तो इसमें नया इन्फोटेंनमेंट सिस्टम है।
इसके अलावा यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों वेरियंट में मिलेगी। इसके 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन में 83 हॉर्सपावर और 1.4 लीटर डीजल इंजन वाले में 90 हॉर्सपावर की पावर है। दोनों मॉडल में 6 गियरबॉक्स दिए गए हैं।