ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने अपनी नई Hyundai i20 को दिवाली से ठीक पहले लॉन्च किया था, जिससे इसकी बिक्री ज्यादा से ज्यादा हो सके। कंपनी की इस रणनीति का असर अब नई Hyundai i20 की मांग पर भी साफ दिखाई दे रहा है। दरअसल लॉन्च के बाद से Hyundai i20 2020 को भारतीय बाजार में ग्राहकों का बंपर साथ मिल रहा है। कंपनी के मुताबिक इस प्रीमियम कॉम्पैक्ट हैचबैक ने 25,000 बुकिंग का आंकड़ा भी पार कर लिया है। कुछ समय पहले हमने आपको बताया था कि नई Hyundai i20 को 20000 से भी ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। लेकिन अब कंपनी ने इसकी 25000 बुकिंग का आंकड़ा पार करने की जानकारी साझा की है। बता दें कि ह्यूंदै मोटर ने इसे 6.80 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर भारतीय बाजार में लॉन्च किया था।
Hyundai i20 की जबरदस्त मांग का आंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इसने महज 9 दिनों में 10,000 बुकिंग का आंकड़ा पार कर सनसनी मचा दी थी। बता दें कि ह्यूंदै ने अपनी नई Hyundai i20 को भारतीय बाजार में चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इनमें Magna, Sportz, Asta और Asta (O) शामिल हैं।