i10 का नया वर्जन में डायमेंशन से लेकर केबिन तक ज्यादा बड़ा दिया जाएगा। कार के इंटीरियर में एसी वेंट्स नई सैंट्रो से इंस्पायर होंगे। वहीं इसके 3-स्पोक व्हील को नए तरीके से डिजाइन किया गया है। नई कार के सेंटर कंसोल में फ्लोटिंग वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड आॅटो के साथ मिरर लिंक को सपोर्ट करेगा।
कार का स्पीडोमीटर दाईं और दिया जाएगा वहीं इसका टेकोमीटर बाईं ओर होगा। नई जेनरेशन i10 को मारुति की Swift का सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। कंपनी Grand i10 को BA प्लेटफॉर्म पर तैयार कर रही है। हालांकि कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है कि इसमें 1.2 लीटर का Kappa इंजन मिलेगा। जो BSVI नॉर्म्स के मानके के हिसाब से काम करेगा।