फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुंडई जेनेसिस ने उठाया SUV से पर्दा, खूबियां दिल जीत लेंगी

Sat, 15 Apr 2017 12:00 PM IST
amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
जेनेसिस जीवी80
विज्ञापन
हुंडई ने अपने सहयोगी लक्जरी ब्रांड जेनेसिस की नई एसयूवी का कॉन्सेप्ट न्यूयॉर्क इंटरनेशनल ऑटो शो में अनव्हील कर दी है। जेनेसिस की नई एसयूवी जीवी80 में हाइड्रोजन फ्यूल सेल पावरट्रेन फीचर दिया गया है। 
विज्ञापन


हुंडई की सहयोगी कार निर्माता कंपनी जेनेसिस ने इससे पहले किसी एसयूवी का निर्माण नहीं किया है। यह कंपनी की पहली कार होगी। पहली एसयूवी होने के कारण कंपनी को अमेरिकी मार्केट में इस बात का फायदा मिलने की उम्मीद है। कंपनी द्वारा जारी कॉन्सेप्ट कार को देखकर पता चलता है कि कार का टार्गेट सेग्मेंट जगुआर एफ-पेस जैसी कारों का होगा। 

जेनेसिस का दावा है कि जीवी80 में इस्तेमाल की गई पावरट्रेन टेक्नोलॉजी भविष्य में प्रयोग की जाने वाली तकनीक में से एक है। कंपनी का कहना है कि हुंडई ने हाइड्रोजन फ्यूल सेल और इलेक्ट्रीक व्हीकल का विकास जारी रखा है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जानें स्पेसिफिकेशन

जेनेसिस जीवी80
कार के डैशबोर्ड पर 22 इंच का टच स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले स्क्रीन का इस्तेमाल ड्राइवर और पैसेंजर दोनों द्वारा किया जा सकता है। इसके साथ ही यह टच स्क्रीन कैपेसिटिव टच और हैंडराइटिंग रिकॉग्नाइजेशन के साथ आती है। 

ये भी पढ़ें : यूं बदल गई इटियॉस और बन गई प्लेटिनम प्लस

वहीं कार के पिछले हिस्से में दो सीटें दी गई हैं। जिनके साथ भी टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कंपनी ने इसके अतिरिक्त कोई अन्य सूचना नहीं दी है। उम्मीद है कि कंपनी जीवी80 में इलेक्ट्रीक बैटरी और हाइड्रोजन फ्यूल सेल दोनों टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें