फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए एक्सटीरियर के साथ बाजार में आ सकती है ह्यूंडई की ये एसयूवी

Tue, 28 Mar 2017 05:29 PM IST
amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
ह्यूंडई अपनी चर्चित एसयूवी कार क्रेटा को कुछ बदलाव के साथ दोबारा लॉन्च करने वाली है। कंपनी नई एसयूवी में 7 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दे रही है। जानकारी है कि ह्यूंडई अपने डीजल वेरिएंट की कीमत भी कम कर सकती है। 
विज्ञापन


कंपनी कार का ड्यूअल टोन वेरिएंट पेश करने जा रही है। इस वेरिएंट में कार लाल और काले रंग का या काले और सफेद रंग के कॉम्बिनेशन के साथ में बाजार में आ सकती है। क्रेटा का नया रूप उसके SX+ ट्रिम लेवल वाले वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

उम्मीद है कि गाड़ी के इस वेरिएंट में 1.6 लीटर का पेट्रोल या डीजल इंजन लगा हो, साथ ही कार में 6-स्पीड वाला मैन्यूअल गियरबॉक्स दिया जाएगा। कंपनी इस वेरिएंट में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल सकते हैं ये फीचर

जैसी की हमें जानकारी प्राप्त हुई है, ह्यूंडई अपनी नई क्रेटा की इंटिरियर में भी बदलाव कर सकती है। कंपनी ने स्टैंडर्ड SX+ वेरिएंट में 17 इंच का डायमंड कट एलॉय व्हील दिया है। इन सबके अलावा कार में 7 इंच का टच इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मौजूद होगा जिसमें एप्पल का कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो मिररलिंक कनेक्टिवीटी जैसे फीचर होंगे। 

कंपनी नई क्रेटा में एक और बड़ा बदलाव कर सकती है। ह्यूंडई अपने बेस मॉडल से 1.4 लीटर का डीजल इंजन हटा सकती है। वहीं ह्यूडई के E+ वेरिएंट से भी कई फीचर आपको गायब मिल सकते हैं। इस वेरिएंट से 5.0 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, ब्लूटूथ और स्टियरिंग माउंट कंट्रोल जैसे फीचर नहीं होंगे। ये सभी फीचर कार के पेट्रोल वेरिएंट में मौजूद हो सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें