शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे इन दिनों अपने नये घर को लेकर काफी व्यस्त हैं। उद्धव का नया घर उनके पूराने घर मातोश्री से थोड़ी दूर बांद्रा ईस्ट के कालानगर में बन रहा है। उनके नये घर छह मंजिला ट्रिप्लेक्स अपार्टमेंट होगा। मुंबई मिरर की खबरों के अनुसार ठाकरे ने अपना नया घर बनवाने के लिए अक्टूबर 2016 में जमीन ली थी। बताया जारा है कि उद्धव से पहले इस जमीन पर कलाकार केके हेब्बार रहते थे।
मगर 1996 में हेब्बर का निधन हो गया। निधन के बाद उनकी पत्नी सुशीला घर की मालिकन बन गई। 2006 में सुशीला की भी मृत्यु हो गई। इसके बाद इस घर पर हेब्बार परिवार के तीन बच्चों के अधिकार हो गया था।
मगर सभी बच्चों ने प्लेनेटियम इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता कर 2007 में अपने हिस्से की जमीन को 3.5 करोड़ में बेच दीं। इस जमीन के सभी दस्तावेज मुंबई मिरर के पास मौजूद है। प्लेनेटियम इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड नाम की इस कंपनी को राजभूषण दीक्षित और जगभूषण दीक्षित मिलकर चलाते है। पहले यहां आठ मंजिला इमारत बनाने की इजाजत ली गई थी।