Honda Civic को कंपनी दो वेरिएंट पेट्रोल और डीजल में लांच कर सकती है। Civic सेडान पेट्रोल वेरिएंट में 1.8-लीटर iVTEC इंजन दिया जाएगा, जो 140 बीएचपी की पावर और 174 एनएम का पीक टार्क जेनरेट करेगा। वहीं होंडा सिविक के डीजल वेरिएंट में 1.6-लीटर डीजल इंजन दिया जाएगा जो 120 बीएचपी की पावर और 300 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए पेट्रोल यूनिट में स्टैंडर्ड सीवीटी गियरबॉक्स लगाया जाएगा। साथ ही पेट्रोल यूनिट में मैनुअल गियरबॉक्स ट्रांसमिशन का विकल्प नहीं दिया जाएगा।
आगामी इलेक्ट्रिक कारों की जानकारी के लिए यहां पढ़ें
नई होंडा सिविक का इंटीरियर भी काफी प्रीमियम होगा। इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ बहुत से फीचर्स जोड़े गए हैं। बता दें, कीमतों को कम करने के लिए सिविक को लोकली असेंबल करने पर विचार कर रहा है। इसलिए कंपनी थाइलैंड स्थित होंडा के प्रोडक्शन प्लांट से सिविक के पार्ट को भारत में इंपोर्ट करेगी। जिन्हें भारत में ही असेंबल करके बेचा जाएगा। लांच होने के बाद इस नई जनरेशन कार Civic का मुकाबला टोयोटा करोला, हुंडई एलांट्रा और स्कोडा ऑक्टाविया से होगा। वहीं इसकी कीमत की बात करें तो कार 12 से 16 लाख रुपए की रेंज में उपलब्ध होगी।