कार की ड्राइवर सीट को रिमोट से हैंडल किया जा सकता है। ऑल नयू कैमरी में ऑटो गाइड कंट्रोल की सुविधा भी दी गई है जो इको मोड में ऑटोमैटिक एक्टिवेट हो जाती है। कैमरी हाईब्रिड में 2.5 लीटर का ड्युअल VVT-i 4 सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो 176 एचपी की पॉवर और 221 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा हाइब्रिड बनाने के लिए इसे 88 किलो वॉट की इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा गया है, जिससे मिला-जुला आउटपुट 208 मिलता है।
सेफ्टी फीचर्स की लिए इसमें ने 9 एयरबैग, एबीएस और ईबीडी, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट, पार्क असिस्ट जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। नई कैमरी के माइलेज को लेकर कंपनी का दावा है कि इसमें 23 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा। कैमरी 7 कलर ऑप्शन एटीट्यूड ब्लैक, पर्ल व्हाइट, बर्निंग ब्लैक,रेड माइका, फैंटम ब्राउन,सिल्वर और ग्रेफाइट में उपलब्ध होगी। बात करें कीमत की तो नई टोयोटा कैमरी की एक्स शोरूम कीमत 36.95 लाख रुपए रखी गई है। भारत में इसका मुकाबला स्कोडा सुपर्ब और होंडा एकॉर्ड जैसी कारों से होगा।