चोरों की सबसे ज्यादा नजर मारुति सुजुकी ऑल्टो. स्विफ्ट, डिजायर, हुंडई आई 10, सेंट्रो, टाटा टियागो, होंडा सिटी और महिंद्रा बोलेरो जैसी कारों पर होती है, दरअसल बाजार में इस गाड़ियों के अच्छे दाम आसानी से मिल जाते हैं। पर ऐसा नहीं है कि दूसरी कारों पर चोरों की नजर नहीं होती, चोर दूसरी कारों पर भी आसानी से हाथ साफ कर जाते हैं।
आंकड़े बताते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा सफेद रंग की कार चोरी होती है। इसके पीछे जो सबसे बड़ी वजह मानी जाती है वो यह है कि चोर सफेद रंग की कार को आसानी से किसी दूसरे रंग में बदल सकते हैं, जबकि किसी अन्य रंग कि कार को दूसरे रंग में बदलना आसान नहीं होता।
अगर आप सोचते हैं कि सिर्फ सेंट्रल लॉकिंग, या गियर लॉक लगवाने से आपकी कार सुरक्षित है तो इस बात को दिमाग से निकाल दीजिये। चोरों के लिए इस तरह के फीचर्स वाली कारों को उड़ा ले जाना बहुत आसान है। लेकिन आपकी गाड़ी में कई सारे सेफ्टी फीचर्स इंस्टाल होंगे तो चोर आसानी से गाड़ी पर हाथ साफ नहीं कर पायेगा और न ही वो ऐसी किसी कार को खोलना चाहेगा जिसमें ज्यादा झंझट हो। चलिए आपको बताते हैं वो उपाय जिन्हें अपनाकर आप अपनी कार को चोरी होने से बचा सकते हैं।
टायर लॉकर सबसे अच्छी और भरोसेमंद एक्सेसरीज है जिसका इस्तेमाल कार के टायर में किया जाता है। इससे आपकी कार को कोई भी चुराने सी सोच नहीं सकता। दरअसल यह एक बड़ा लॉक होता है जो काफी मजबूत होता है और इसे तोड़ने और काटने में काफी समय लगता है, ऐसे में चोर ऐसी गाड़ियों को चुराने की कोशिश नहीं करते।
टायर लॉकर की तरह स्टीयरिंग व्हील लॉकर भी आसानी से मार्केट में उपलब्ध है। चोरों से बचने के लिए ये एक जबरदस्त प्रोडक्ट है। स्टीयरिंग व्हील लॉकर कार के स्टीयरिंग व्हील को जाम कर देता है। जिससे चोर आपकी कार को कहीं भी नहीं ले जा सकता है। क्योकिं स्टीयरिंग व्हील लॉक को तोड़ना बहुत मुश्किल है।
अपनी कार में जीपीएस ट्रैकर जरूर लगवाएं। इसे आप एप की मदद से अपने स्मार्टफोन में इंस्टाल कर सकते हो। इसके जरिये आप अपनी कार को ट्रैक कर सकते हैं। अगर कोई आपकी कार को चुरा कर ले भी गया तो आप अपनी कार पर नजर रख पायेंगे, इतना ही नहीं आपके मोबाइल पर इसके लिए नोटिफिकेशन भी मिलेगा ।
यह एक जबरदस्त तकनीक है। इसमें वायर जुड़ा होता है। इसे कार के इंजन और इग्निशन के बीच इंस्टॉल किया जाता है। जब तक इसे ऑफ न किया जाए ये कार के भीतर इलेक्ट्रिक फंक्शन को बंद कर देता है जिससे आपकी कार स्टॉर्ट नहीं हो सकती है। इसको ऑन या फिर ऑफ करने का तरीका और जगह केवल कार के ऑनर को ही पता होती है। इसलिए चोर आपकी कार को स्टार्ट नहीं कर सकता है।
यह फीचर्स अब लगभग सभी नई कारों में देखने को मिलता है। यह काफी अच्छा सिस्टम है। इसमें कार सिर्फ अपनी ही कार की चाबी से स्टार्ट होती है। क्योकिं इमोबिलाइज एक चिप के जरिये काम करता है। अगर कोई आपकी कार को किसी दूसरी चाबी से स्टार्ट करेगा तो कार स्टार्ट नहीं होगी।