फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : गाड़ी में इस तारीख तक नहीं लगी HSRP तो लगेगा 5000 का जुर्माना, ऐसे करें आवेदन

Sun, 31 Jan 2021 09:55 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वाहन मालिक को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए सियाम की वेबसाइट (siam.in) पर ही आवेदन करना होगा। सियाम एक ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जो हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट सप्लाई करेगी। कंपनी के नाम से पोर्टल बनाया गया है। इस पर जाकर वाहन चालक नंबर प्लेट बुक कर सकते हैं। इस पोर्टल पर निर्धारित फीस से लेकर सभी दस्तावेज की व्यवस्था को पूरी तरह से पारदर्शी बनाया गया है। 
विज्ञापन
HSRP - फोटो : PTI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) (एचएसआरपी) लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है। नंबर प्लेट लगवाने में लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए उत्तर प्रदेश (यूपी) शासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश तय करने के लिए इसमें कुछ दिनों की छूट दी थी। लेकिन अब यूपी सरकार ने एचएसआरपी को लेकर आखिरी तारीख की घोषणा कर दी है। अगर तय समय सीमा के अंदर आपने अपने वाहन में एचएसआरपी नहीं लगवाया तो आपको मोटा जुर्माना भरना पड़ेगा। यहां जानें आपके वाहन के लिए HSRP लगवाने की आखिरी तारीख  क्या है और इसे ऑनलाइन बुक कैसे कराया जा सकता है। 
विज्ञापन

आपके लिए क्या है HSRP की अंतिम तारीख

एक अप्रैल 2019 से पहले खरीदे गए वाहनों पर HSRP लगवाने की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। HSRP लगाने के लिए एक खास तरह की व्यवस्था बनाई गई है। गाड़ी के नंबर की आखिरी संख्या के हिसाब से एचएसआरपी बनवाने की आखिरी तारीख तय की गई है। जिन वाहनों के नंबर के आखिर में 0 या 1 है उन पर 15 जुलाई 2021 तक HSRP और कलर कोडेड स्टीकर लगवाना अनिवार्य हो गया है। वहीं जिन वाहनों की नंबर प्लेट पर आखिरी नंबर 8 और 9 है तो उनके मालिकों को 15 जुलाई 2022 तक HSRP लगवाने की मोहलत दी गई है। 

नंबर प्लेट लगवाने की अंतिम तारीख
 
नंबर प्लेट की आखिरी संख्या अंतिम तारीख
0 और 1 15 जुलाई 2021
2 और 3 15 अक्टूबर 2021
4 और 5 15 जनवरी 2022
6 और 7 15 अप्रैल 2022
8 और 9 15 जुलाई 2022

5000 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा

आखिरी तारीख तक वाहनों में HSRP नहीं लगने पर 5000 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। राजधानी लखनऊ आरटीओ प्रशासन में आरपी द्विवेदी ने बताया कि वाहनों पर लगे एचएसआरपी निर्धारित मानक पर नहीं होने पर वाहन मालिकों को जुर्माना भरना पड़ेगा। शासन की नई व्यवस्था के तहत अब वाहन मालिकों को नंबर प्लेट के अंतिम नंबर के आधार पर ऑनलाइन पंजीयन करके एचएसआरपी लगवाना पड़ेगा।

फिटनेस के लिए भी जरूरी
बता दें कि अगर आपके वाहन की नंबर प्लेट का अंतिम नंबर यदि 0 या 1 है तो आपको 15 जुलाई 2021 तक अपने वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को अनिवार्य रूप से लगवाना पड़ेगा। ऐसा नहीं होने पर परिवहन विभाग का प्रवर्तन दल आपके वाहन का चालान काट देगा। इतना ही गाड़ी की यात्री वाहनों और व्यवसायिक वाहनों का फिटनेस सर्टिफिकेट लेने के लिए भी HSRP की जरूरत पड़ेगी। 

SIAM की वेबसाइट पर बुक कराएं HSRP

लोगों को HSRP बुक कराने में कोई दिक्कत न आए इसके लिए परिवहन विभाग ने सोसाइटी ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स (SIAM) (सियाम) से करार किया है। अब वाहन मालिक को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए सियाम की वेबसाइट (siam.in) पर ही आवेदन करना होगा। सियाम एक ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जो हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट सप्लाई करेगी।

कंपनी के नाम से पोर्टल बनाया गया है। इस पर जाकर वाहन चालक नंबर प्लेट बुक कर सकते हैं। इस पोर्टल पर निर्धारित फीस से लेकर सभी दस्तावेज की व्यवस्था को पूरी तरह से पारदर्शी बनाया गया है। किसी भी तरह की समस्या होने पर आप अपने सवालों के जवाब के लिए हेल्प लाइन नंबर से सहायता ले सकते हैं। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि सियाम पोर्टल पर नंबर प्लेट बुक कराने पर किसी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं होगी। 

हेल्पलाइन नंबर पर करें फोन

परिवहन विभाग और सियाम के करार के बाद हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए वेबसाइट पर आवेदन करने वालों को विभाग ने कई सहूलियतें दी हैं। पहले की दिक्कतों को देखते हुए विभाग ने इस बार आवेदक के लिए हेल्प लाइन नंबर 18001200201, 9305387662, 8302825503, 93368261111 पर कॉल की सुविधा उपलब्ध कराया है। ग्राहक असंतुष्ट होने पर इन नंबर पर कॉल कर अपनी समस्या बता सकते हैं।
विज्ञापन

HSRP के लिए ऐसे करें आवेदन

  • हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की बुकिंग के लिए वेबसाइट www.siam.in पर क्लिक करें।
  • ऊपरी भाग पर बुक एचएसआरपी के विकल्प पर क्लिक करें।
  • वाहन के लिए प्रदर्शित प्रारूप पर उत्तर प्रदेश राज्य एवं संबंधित जनपद का नाम का चयन करते हुए अपना नाम, ईमेल एवं मोबाइल नंबर दर्ज कर आगे बढ़ें।
  • आवेदन के लिए अपने जनपद, वाहन के प्रकार का चयन करते हुए नीचे प्रदर्शित संबंधित वाहन की कंपनी का चयन करें।
  • हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट विथ कलर स्टीकर के विकल्प का चयन करें।
  • इसके बाद वाहन के प्रकार एवं वाहन की निर्माता कंपनी का नाम पुन: चयन करें।
  • चुनाव के पश्चात व्यावसायिक अथवा गैर व्यावसायिक वाहन के विकल्प में से अपने वाहन के प्रकार का चयन करें।
  • वाहन के ईंधन के प्रकार पर विकल्प पर क्लिक करें।
  • पुन: वाहन के प्रकार का चयन करें।
  • बुकिंग डिटेल के लिए प्रदर्शित आवेदन में आवश्यक प्रविष्टियां भारत स्तर, पंजीयन तिथि, पंजीयन चिह्न, चेसिस नंबर के अंतिम पांच अंक, इंजन नंबर के अंतिम पांच अंक एवं वाहन स्वामी से संबंधित अन्य प्रविष्टियां जो प्राप्त वाहन डेटाबेस से आएंगी उन्हें पुन: देख लें।
  • डीलर अपॉइंटमेंट के विकल्प का चयन करें।
  • डीलरशिप के शहर का चयन करते हुए पिनकोड अंकित करें।
  • प्रदर्शित डीलर में सुविधा अनुसार किसी एक का चयन करें।
  • डीलर चयन के बाद नंबर प्लेट का शुल्क, टाइम स्लॉट के लिए संभावित तिथि प्रदर्शित होगी।
  • इसके पश्चात अपनी सुविधा अनुसार अपॉइंटमेंट की तिथि एवं समय के प्लॉट का चयन कर कंफर्म एंड प्रोसेस पर क्लिक करें।
  • संतुष्ट होने की दशा में पुन: कंफर्म प्रोसेस पर क्लिक करें।
  • प्रदर्शित विवरण को वेरीफाई करते हुए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट विथ कलर स्टीकर के शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करते हुए प्राप्ति रसीद प्रिंट कर लें।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें