फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल से सभी वाहनों में जरूरी होगा ABS, बाजार में कई कंपनियों के पास भी है मौजूद

Sat, 03 Nov 2018 11:14 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
abs
विज्ञापन

अगर आप भी अपने वाहन पर अक्सर ब्रेक लगाते है और पूरा प्रेशर आगे की तरफ झुक जाता है और गिरने से आप बाल बाल बच जाते हैं। तो आपके साथ यह हादसा अब नहीं होगा। क्योंकि हम आपको ऐसी तकनीक के बारे में बजाएंगे जिससे आप का वाहन सिर्फ और सिर्फ आपके कंट्रोल में रहेगा। 

विज्ञापन


ब्रेक एसिस्ट सिस्टम आपके वाहन के ब्रेकिंग को और भी दमदार बनाता है इससे आप एक सुरक्षित ड्राइव कर सकते हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों के दिमाग में इसे लेकर भ्रंम भी हैं। दरअसल, ब्रेक एसिस्ट सिस्टम महज वाहन को रोकने का ही काम नहीं करता है बल्कि ये आपके कार की ब्रेकिंग को और भी बहुत कुछ प्रदान करता है।

ब्रेक के अप्लाई करते ही समय पर वाहन के पहियों का रूकना और वाहन को संतुलन देना इसका मुख्य काम है।  ये केवल मकैनिकल पार्ट को ही बेहतर नहीं बनाता है बल्कि इसकी चालाक तकनीकी आपको बेहतर सुरक्षा भी प्रदान करती है। आपको बताते हैं कि यह चैनल एबीएस आपको कैसे बचाते है और कहां से आप इसे खरीद सकते हैं।
विज्ञापन


कॉन्टिनेंटल आॅटोमोटिव इंडिया भारत में सड़कों को सुरक्षित बनाने के अपने मिशन पर तेजी से आगे बढ़ रही है। कॉन्टिनेंटल पहले ही भारत में एबीएस और ईएससी यूनिट्स बना रहा है। इसी तर्ज पर कंपनी ने मोटरसाइकिल्स के लिए एक चैनल एबीएस जो ड्राइवर के अचानक ब्रेक लगाने पर मोटरसाइकिल के अगले पहिये को लॉक होने से रोकता है जिसे मिनीमैब का नाम दिया जाता है ।

वहीं मोटरसाइकिल्स के लिए दो चैनल एबीएस से पता चल जाता है कि पिछले पहिये ने सड़क से संपर्क कब छोड़ा। जिसे एमके 100 मैब का नाम दिया गया है। सरकार ने अप्रैल 2019 से दो-पहिया वाहनों क लिए सुरक्षा मानदंड अनिवार्य किए हैं, जो निश्चित तौर पर दुर्घटनाओं की संख्या को कम कर देंगे।

छोटी मोटरसाइकिलों  में एक-चैनल एबीसी जिसे कि मिनीमैब नाम दिया गया है। मिनीमैब छोटे 2-व्हीलर के लिए एक छोटा और हल्का सॉल्युशन है। यह ड्राइवर द्वारा अचानक ब्रेक लगाने पर फ्रंट व्हील को लॉक होने से रोकता है। इस प्रकार दुर्घटना से बचने या वाहन को अस्थिर होने से भी बचाता है।

कॉन्टिनेंटल के व्हीकल डाइनामिक्स बिजनेस के प्रमुख कृषन कोहली  का कहाना है कि “कानूनों और सुरक्षा से जुड़ी ज्यादा से ज्यादा प्रौद्योगिकी को अपनाने की प्रवृत्ति का धन्यवाद। भारत एयरबैग्स, एबीएस और ईएससी के लिए एक बड़े और महत्वपूर्ण मार्केट के तौर पर उभर रहा है। कॉन्टिनेंटल आॅटोमोटिव इंडिया पहले ही भारत में एबीएस और ईएससी यूनिट्स बना रहा है।

2017 में, कॉन्टिनेंटल ने €44 बिलियन की बिक्री की और वर्तमान में 60 देशों में 2,43,000 से अधिक लोगों को रोजगार दिया है। कंपनी 15 स्थानों पर 8,000 से अधिक कर्मचारियों के साथ भारत भर में काम करती है। इनमें आठ प्लांट शामिल हैं, जो भारतीय बाजार की जरूरतों को पूरा करते हैं। एक तकनीकी केंद्र भी है जो कॉन्टिनेंटल की वैश्विक अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों को सहयोग देता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें