फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda भारत में लॉन्च करेगी हाइब्रिड जैज, कीमत होगी 6.5 लाख से शुरू

Wed, 24 Jul 2019 02:55 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Honda Jazz Hybrid - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

होंडा ने एलान किया है कि वह पेट्रोल और डीजल इंजन से सीधे इलेक्ट्रिक कारों पर आने की बजाय हाइब्रिड  कारों पर फोकस करेगी। होंडा का कहना है कि अभी देश में इलेक्ट्रिक कारों के लिए इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशंस का नेटवर्क बनाने में अभी वक्त लगेगा। वहीं खबरें हैं कि नेक्स्ट जेनरेशन की प्रीमियम हैचबैक जैज होंडा की पहली कार होगी जो हाइब्रिड पावरट्रेन पर बनेगी।

विज्ञापन

 

ऑटो एक्सपो में हो सकती है लॉन्च

2020 में लॉन्च होने वाली जैज को पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। अगले साल पांचवीं पीढ़ी की सी-सेगमेंट की सेडान होंडा सिटी को भी लॉन्च किया जाना है। वहीं 2020 की जैज को इस साल के आखिर में टोक्यो मोटर शो में आधिकारिक तौर पर प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं भारतीय बाजार में अगले साल होने वाले ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया जा सकता है। जिसके बाद होंडा सिटी को बाजार में उतारा जाएगा।
 

मिलेगी इंटेलिजेंट मल्टी मोड ड्राइव टेक्नोलॉजी

उम्मीद जताई जा रही है कि जैज में इंटेलिजेंट मल्टी मोड ड्राइव (iMMD) हाइब्रिड कार टेक्नोलॉजी का फीचर मिलेगा, जो अभी तक फ्लैगशिप कार होंडा अकॉर्ड में इस्तेमाल किया जाता रहा है। वहीं जैज में मिलने वाला यह सिस्टम आकार में छोटा होगा। होंडा अकॉर्ड की कीमत 43 लाख रुपये है। लेकिन जैज की कीमत अकॉर्ड के आसपास भी नहीं होगी। कंपनी इस छोटी कार को साढ़े छह लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च कर सकती है।
विज्ञापन

मिल सकता है 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन

वहीं जैज में कंपनी 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन भी दे सकती है। कंपनी इसे बीएस-6 उत्सर्जन मानकों के साथ लॉन्च कर सकती है। होंडा मोटर के प्रेसिडेंट और रिप्रेजेंटेटिव डायरेक्टर ताकाहीरो हकीगो का कहना है कि हमने 2030 तक अपनी ग्लोबल ऑटोमोबाइल यूनिट्स की बिक्री के दो-तिहाई हिस्से को इलेक्ट्रिक करने का लक्ष्य रखा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें