फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2025 में बिना ड्राइवर दौड़ेंगी होंडा की कारें

विज्ञापन
विज्ञापन
होंडा के सीईओ टाकाहीरो हचीगो ने बताया है कि 2025 तक होंडा की पहली सेल्फ ड्राइविंग तकनीकि वाली कार आ जाएगी जिसमें ड्राइवर सो भी सकता है। हचीगो ने इसके लिए लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। ऑटोनॉमस ड्राइविंग को छह लेवल के द्वारा परिभाषित किया गया है जिसमें जीरो से पांच नंबर शामिल हैं। लेवल फोर में ड्राइवर को बस ड्राइविंग सीट पर बैठने की जरूरत होगी इसके अलावा उसे कुछ और नहीं करना होगा। 
विज्ञापन


हचीगो के अनुसार,"हम ऐसे समाज का निर्माण करना चाहते हैं जहां पर कोई इंसान किसी एक्सीडेंट की वजह न बने। हम ऐसे उत्पाद बनाना चाहते हैं जो लोगों को ऑटोमोटिव दुनिया का लुत्फ लेने की आजादी दे। हमारा मकसद दुनिया के कोलीजन फ्री और कार्बन फ्री टेक्नोलॉजी में लीडर बनने का है।"

उन्होंने होंडा की प्लानिंग को डिफाइन करते हुए बताया है कि हम अपनी कारों में सेमी ऑटोनोमस फीचर्स को 2020 तक ले आएंगे। इसके लिए सटीक मैप और ट्रैफिक डेटा को शामिल किया जाएगा। इसका टेलीकम्यूनिकेशन यूनिट पूरी तरह से इंटीग्रेटेड कैमरा और रडार तथा कैमरा और लाइडर सेंसर से सुसज्जित होगा। ड्राइवरलेस कार पर पूरी तरह से ‌शिफ्ट होने के लिए होंडा अपनी तकनीकि को धीरे-धीरे परखेगी जिसमें लेन चेंजिंग, ओवरटेकिंग, सिटी ट्रैफिक आदि शामिल होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें