साल 2006 में लॉन्च की गई शाईन को ऑप्टीमैक्स तकनीक के साथ भारतीय बाजार में उतारा गया था। दो सालों में शाईन भारत की नंबर 1 बिकने वाली 125 सीसी मोटरसाइकल बन गई। वहीं, लॉन्च के 54 महीनों में इसके उपभोक्ताओं की संख्या 10 लाख के आंकड़े को पार कर गई।
कंपनी के मुताबिक साल 2013 में, भारत में बिकने वाली हर तीसरी 125 सीसी मोटरसाइकल शाईन ही थी। अगले साल यानी की साल 2014 में, शाईन ने अपने सेगमेंट में 33 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ 30 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया। 2017 में 50 लाख यूनिट्स की बिक्री तक पहुंचने वाली यह पहली 125 सीसी मोटरसाइकल बन गई।
ब्रांड Shine के बारे में बात करते हुए अत्सुशी ओगाता, मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेसीडेंड एवं सीईओ, होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया प्रा. लिमिटेड ने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि 90 लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने ब्रांड शाईन में अपना भरोसा दिखाया है। पिछले सालों के दौरान, शाईन ने निरंतर नए फीचर्स के साथ उपभोक्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए 125 सीसी सेगमेंट को नए आयाम दिए हैं। होंडा में हम अपने उपभोक्ताओं को राइडिंग का सर्वश्रेष्ठ अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’
इस दौरान यदविंदर सिंह गुलेरिया, डायरेक्टर-सेल्स एंड मार्केटिंग, होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया प्रा. लिमिटेड ने कहा, ‘‘शाईन भारत की पसंदीदा 125 सीसी मोटरसाइकल है और हमारे प्रोडक्ट पोर्टफालियो में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। आज शाईन अपने सेगमेंट में अग्रणी है और देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 4 मोटरसाइकलों में से एकमात्र एक्सक्लुसिव 125 सीसी ब्रांड है।"