फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda के Scooter को लगातार मिल रहे ग्राहक, 60 लाख का आंकड़ा पार

Tue, 19 Mar 2019 03:23 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Honda
विज्ञापन

 Honda Motorcycle & scooter India ने भारत में अपने 18 वर्ष पूरे करने के साथ ही 60 लाख यूनिट सेल का आंकड़ा पार कर लिया है। जिसमें जम्मू और कश्मीर, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और चंडीगढ़ जैसे राज्यों में दोपहिया वाहनों की सेल का बड़ा योगदान रहा।

विज्ञापन


बता दें, होंडा ने अपने शुरुआती 9 वर्षों (2001 से 2010 तक) में 10 लाख ग्राहक जोड़े गए थे, लेकिन समान अवधि (2010-2019) के बीच होंडा को 50 लाख ग्राहक मिले। वहीं पिछले 1 साल में होंडा अपने साथ 10 लाख ग्राहकों को जोड़ने में सफल रहा। इस समय बाजार में होंडा के कई दोपहिया वाहन मौजूद हैं जिनमें होंडा एक्टिवा रेंज भारत में स्कूटर के बीच सबसे लोकप्रिय मॉडल है। 

Trending Videos
विज्ञापन

Honda Activa 5g
होंडा एक्टिवा रेंज भारत में स्कूटर के बीच सबसे लोकप्रिय मॉडल है। होंडा में एक्टिवा का 125 सीसी संस्करण भी है। कंपनी द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार वर्ष 2006-07 में स्कूटर ने कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री में केवल 7 प्रतिशत का योगदान दिया, जबकि वर्तमान में हर तीसरा ग्राहकों में से एक उत्तर भारत में स्कूटर खरीद रहा है।

होंडा के पास वर्तमान में अपने टू-व्हीलर लाइन-अप में सात स्कूटर हैं, जिनमें एक्टिवा 5 जी, एक्टिवा 125, एविएटर, एक्टिवा-आई, क्लिक, डियो और ग्राजिया शामिल हैं। होंडा एक्टिवा सिर्फ देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर नहीं है, बल्कि हीरो मोटोकॉर्प की बेस्टसेलिंग स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को पछाड़ते हुए, समय के साथ-साथ सबसे ज्यादा बिकने वाला टू-व्हीलर भी बन गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें