1970 में आई मशहूर फिल्म बॉबी में रिषि कपूर और डिंपल कपाडिया के साथ एक मोटरसाइकिल भी हीरो बन गई थी उसका नाम था राजदूत जीटीएस 175। उस ऐतिहासिक छोटी सी राजदूत की याद होंडा नवी के रूप में एक बरा फिर से ताजा हो गई थी। फिलहाल आपको बता दें, यह स्कूटर इस समय अपने बुरे दौर से गुजर रहा है ।
जहां एक समय था जब इस मिनी स्कूटर 1 लाख का आंकड़ा पार करने में 2 साल 6 महीने का समय लगा। वहीं दिसंबर में इस स्कूटर को एक भी ग्राहक नहीं मिला। इसकी सेल्स रिपोर्ट देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी जल्द ही इसके प्रोडक्शन को बंद कर सकती है। होंडा नवी की कीमत 45,314 रुपए है, जिसमें 110 सीसी का इंजन मिलता है।
इस आकर्षक स्कूटर में 109 सीसी का सिंगल सिलेंडर दिया गया है जो 7000 आरपीएम पर 7.89 बीएचपी और 55000 आरपीएम पर 8.96 एनएम का पीक टार्क देता है। टायर्स की बात करें तो इसमें ट्यूबलेस टायर्स दिए गये हैं। इस नये स्कूटर की एक्स शो रूम कीमत 44,775 रुपये है। यह कई रंगों जैसे- लाल, सफेद, ब्राउन आदि में उपलब्ध है।