फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट से उबरकर होंडा टू व्हीलर्स का नया बिक्री रिकॉर्ड

Tue, 02 May 2017 05:17 PM IST
amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
हौंडा नवी
विज्ञापन
बीएस 3 वाहनों के बिक्री पर रोक का सबसे ज्यादा असर होंडा व हीरो पर हुआ था लेकिन इसके बावजूद उस संकट से उबरते हुए अप्रैल माह में कंपनी ने जबर्दस्त बिक्री दर्ज की। पिछले साल के इसी माह की तुलना में होंडा की बिक्री में 34 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई। होंडा अप्रैल महीने में 578,929 वाहनों को बेचने का नया रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही भारत में कंपनी की दोपहिया बाजार हिस्सेदारी 33 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि होंडा ने 2017-18 के लिए बिक्री लक्ष्य 60 लाख यूनिट का रखा है। जिस तरह से कंपनी परफॉर्म कर रही है उसे देखकर यह असंभव नहीं लग रहा है

होंडा मोटरसाईकिल एण्ड स्कूटर इण्डिया प्रा लिमिटेड में सेल्स एण्ड मार्केटिंग के सीनियर वाईस प्रेज़ीडेन्ट श्री यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा, ‘‘अप्रैल 2017 के साथ होण्डा ने नए वित्तीय वर्ष की शानदार शुरूआत की है! होण्डा ने अपने अपग्रेडेड पोर्टफोलियो के साथ उपभोक्ताओं की मांग के मद्देनज़र 34 फीसदी की ज़बरदस्त वृद्धि दर्ज करते हुए 578,929 दोपहिया वाहन बेचे हैं। घरेलू बाज़ार में, होण्डा टू-व्हीलर्स की बिक्री पहली बार 30 फीसदी से अधिक (33 फीसदी) वृद्धि के साथ अब तक के सबसे ऊँचे आँकड़े 551,884 युनिट्स पर पहुंच गई है।" 

साथ ही उन्होंने कहा कि विभिन्न सेगमेन्ट्स की बात करें तो ऑटोमेटिक स्कूटर की बिक्री 40 फीसदी वृद्धि के साथ पहली बार 3.5 लाख (368,618 युनिट्स) के आंकड़े को पार कर गई है, वहीं मोटरसाइकलों की बिक्री में भी 22 फीसदी की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है। घरेलू बाज़ार में ही नहीं, बल्कि निर्यात बाज़ार में भी होण्डा 2 व्हीलर्स ने अप्रैल 2016 में 60 फीसदी से ज़्यादा उछाल दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें