फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda ला रही है पावरफुल 200cc की बाइक, जानें कीमत और फीचर्स

Fri, 21 Aug 2020 07:40 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • होंडा 200cc मोटरसाइकिल का डिजाइन हॉर्नेट का एक डेवलपमेंट एडिशन हो सकता है। 
  • भारतीय बाजार में होंडा की आनेवाली 200cc बाइक का मुकाबला TVS Apache RTR 200 4V और Bajaj Pulsar NS200 से होगा। 
विज्ञापन
Honda CBF 190 R पर आधारित होगी नई 200cc बाइक - फोटो : Honda (For Reference Only)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Honda Motorcycle & Scooter India (होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया) भारत में अपनी एक नई पावरफुल मोटरसाइकिल उतारने की तैयारी में है। हाल ही में होंडा ने भारतीय बाजार में अपनी बाइक Honda X Blade (होंडा एक्स ब्लेड) को BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के साथ लॉन्च किया है। इसके बाद अब होंडा 200cc की बाइक लाने की तैयारी कर रही है। होंडा ने इस पावरफुल बाइक को लाने का एलान 27 अगस्त 2020 को किया। हालांकि, कंपनी ने अभी अपनी आनेवाली इस बाइक का नाम और इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। 
विज्ञापन

नई बाइक का नाम
होंडा को अभी CB Hornet 160R मोटरसाइकिल को BS6 वर्जन लाना है। हालांकि अभी बीएस6 Honda CB Hornet 160R की जानकारी सामने नहीं है, लेकिन कंपनी की नई 200cc बाइक का नाम CB Hornet 200, CB 200R या X Blade 200 रखा जा सकता है। इस बाइक में ड्यूल चैनल ABS सिस्टम और दोनों हेड पर डिस्क ब्रेक हो सकते हैं। 

CBF190R पर हो सकती है आधारित
होंडा की नई 200cc मोटरसाइकिल स्ट्रीटफाइटर बाइक CBF190R पर आधारित हो सकती है और इसके डिजाइन और मैकेनिकल इक्वीपमेंट भी इस बाइक से प्रेरित हो सकते हैं। चीन में, CBF190R बाइक में 184cc सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 16.86 PS का पावर और 16.3 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। हालांकि इस बाइक का पावर आउटपुट काफी कम है। 

फीचर्स
होंडा 200cc मोटरसाइकिल का डिजाइन हॉर्नेट का एक डेवलपमेंट एडिशन हो सकता है। नई बाइक में LED हेडलैंप्स, बड़ा फ्यूल टैंक, क्लिप ऑन हैंडलबार, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और LED टेल लैंप दिए जा सकते हैं। होंडा की नई दमदार 200cc बाइक की कीमत 1.35 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। 

मुकाबला
भारतीय बाजार में होंडा की आनेवाली बाइक का मुकाबला TVS Apache RTR 200 4V (टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी) और Bajaj Pulsar NS200 (बजाज पल्सर एनएस 200) से होगा। 
विज्ञापन

Honda X Blade BS6
होंडा ने अपनी बाइक X Blade BS6 बाइक को पिछले महीने लॉन्च किया था। इस बाइक की नोएडा में एक्स-शोरूम कीमत 1,06,027 रुपये से शुरू होती है। बाइक के ड्युअल डिस्क वेरिंएट की कीमत बढ़कर 1,10,308 हो चुकी है। Honda X Blade BS6 में 162.7cc, सिंगल सिलिंडर, एयर कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 13.5 hp का पावर और 14.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें