फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda ने मोपेड ADV के लिए भारत में दायर किया पेटेंट, जानें लॉन्चिंग डिटेल्स

Sun, 09 Aug 2020 08:17 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • होंडा ने CT125 कॉन्सेप्ट को 2019 टोक्यो मोटर शो में प्रदर्शित किया था। 
  • पुराने जमाने के मोपेड की तरह इसमें और भी बहुत सारी चीजें देखी जा सकती है। साथ ही मॉडर्न एलिमेंट्स भी दिए गए हैं। 
विज्ञापन
Honda Moped ADV CT125 Hunter Cub - फोटो : Honda
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Honda (होंडा) ने भारत में एक मोपेड ADV (एडीवी) के लिए पेटेंट आवेदन दायर किया है। इस मोपेड का इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (आईपी) (बौद्धिक संपदा) डिजाइन का आवेदन ऑनलाइन लीक हो गया है। इस मोपेड के लिए इस साल मार्च में आवेदन दायर किया गया था। होंडा के जिस मोपेड की चर्चा हो रही है वह Honda CT125 Hunter Cub (होंडा CT125 हंटर कब) है। 
विज्ञापन

होंडा ने CT125 कॉन्सेप्ट को 2019 टोक्यो मोटर शो में प्रदर्शित किया था। कंपनी ने इस साल मार्च में आयोजित होने वाले वर्चुअल मोटरसाइकिल शो में एक बार फिर इसे प्रदर्शित करने की योजना बनाई थी।

रिपोर्ट के मुताबिक CT125 हंटर कब ओवरऑल CT125 सुपर कब से प्रभावित है। हालांकि, इन दोनों से ज्यादा समानताएं देखने को नहीं मिलेंगी। सुपर कब का लुक काफी क्लीन है, और इसमें सभी तारों और केबल दिखाई नहीं देते, वहीं हंटर कब का लुक इसमें बिल्कुल उलट है। इसमें पुराने जमाने के मोपेड की तरह सभी तार और केबल बाहर में दिखाई देते हैं। 


पुराने जमाने के मोपेड की तरह इसमें और भी बहुत सारी चीजें देखी जा सकती है। उदाहरण के लिए, इसमें पीछे की सीट को हटा दिया गया है और उसके बदले एक सामान का रैक दिया गया है। इसमें स्पोक व्हील दिए गए हैं और पूरे फ्रेम, स्विंगआर्म, मडगार्ड के डिजाइन ऐसे हैं जिसे हम पहले ही देख चुके हैं। 

मॉडर्न एलिमेंट्स भी मौजूद
लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इस मोपेड कोई मॉडर्न चीजें मौजूद नहीं हैं। उदाहरण के लिए, इसमें ड्यूल डिस्क ब्रेक हैं और इसे ABS दिया गया है। इंजन के नीचे एक सुरक्षा प्लेट लगी है और एक्जॉट को हीट शील्ड से ढकी हैं, जैसे कि स्क्रैम्बलर बाइक में होती हैं। 

इंजन 
Honda moped ADV को पॉवर देने के लिए 124.9cc, एयर-कूल्ड, SOHC इंजन दिया गया है जो 8.8 hp का पावर और 11 Nm जेनरेट करता है। इस इंजन में 4-स्पीड सेमी-ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। 

इसके अलावा, इसमें 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। मोपेड का वजन 120 किलोग्राम है। मोपेड का ग्राउंड क्लीयरेंस 165 मिमी है और इसमें अच्छा सस्पेंशन है। पुराना 2-व्हीलर की तरह ही इसमें एक किक स्टार्टर भी मौजूद है। इसकी वजह से यह एक मिनी-स्क्रैम्बलर होगा जो वास्तव में ऑफ-रोड जगहों पर जा सकता है। 
विज्ञापन

लॉन्चिंग 
हालांकि भारत में पेटेंट हासिल करने वाले सभी वाहनों को लॉन्च नहीं किया जाता है, जिसकी कई वजहें होती हैं। अगर भारत में Honda ADV मोपेड लॉन्च किया तो वह यहां के बाजार के लिए एक मिसफिट और अपनी तरह का एक तरह वाहन होगा। इस मॉडल को अगले साल जापान में लॉन्च किया जाने वाला है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें