कंपनी ने पिछले साल MK4 Honda Jazz को पेश किया था, जो कि काफी प्रीमियम फीचर्स के लैस है। हालांकि भारतीय कार बाजार में बी2 हैचबैक सेगमेंट में कीमतों में जबरदस्त प्रतिस्पर्था को देखते हुए इस मॉडल को यहां नहीं लॉन्च किया जाएगा। इसके बजाय, MK3 Honda Jazz जिसकी पिछल कुछ वर्षों से देश में बिक्री हो रही है, उसे ही अपडेटेड इंजन और कुछ अधिक फीचर्स के साथ बेचा जाना जारी रखा जाएगा।
Honda Jazz Hybrid
- फोटो : सांकेतिक
इंजन
BS4 मॉडल की तरह ही BS6 Honda Jazz में 1.2-लीटर iVTEC पेट्रोल इंजन होगा जो दो ट्रांसमिशन विकल्पों- 5-स्पीड मैनुअल और CVT के साथ उपलब्ध होगा। BS6 युग में जहां मारुति बलेनो जैसी कारों में डीजल इंजन के साथ उपलब्ध नहीं होगी, वहीं होंडा जैज में 1.5-लीटर iDTEC टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन का अपडेटेड वर्जन मिलेगा जो अब तक 6-स्पीड मैनुअल के साथ उपलब्ध है। ऐसी संभावना है कि दोनों इंजन का प्रदर्शन पहले की तरह ही होगा। BS4 मॉडल में, पेट्रोल मोटर 90 PS का अधिकतम पावर और 110 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं डीजल मोटर अधिकतम 100 PS का पावर और 200 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है।
2019 Honda Jazz new facelift
माइलेज
माइलेज की बात करें तो मैनुअल ट्रांसमिशन वाले पेट्रोल मॉडल का माइलेज 19 किमी प्रति लीटर और CVT ट्रांसमिशन में 18.2 किमी प्रति लीटर है। दूसरी ओर, डीजल इंजन में 27.3 किमी प्रति लीटर का माइलजे मिलता है। ये आंकड़े ARAI मानक के अनुसार हैं।
Honda Jazz Launch
- फोटो : सांकेतिक
फीचर्स
नई अपडेटेड जैज के डिजाइन और कैबिन में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। टॉप-स्पेक जैज में नेविगेशन के साथ 7.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, इलेक्ट्रिक्ल कंट्रोस वाले फोल्डिंग विंग मिरर, ऑोटमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के साथ ही कई फीचर्स मिलेंगे।
Honda Jazz
कीमत
जब BS6 Jazz की कीमतों का खुलासा होगा, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि यह अन्य प्रीमियम हैचबैक कारों जैसे Maruti Suzuki Baleno (मारुति सुजुकी बलेनो), Tata Altroz (टाटा अल्ट्रोज), Toyota Glanza (टोयोटा ग्लैन्जा) and Hyundai i20 (ह्यूंदै आई 20) की तुलना में कितनी होगी। क्योंकि इस सेगमेंट की BS4 गाड़ियों में यह काफी ऊंची रखी गई थी। इसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 7.45 से 9.41 लाख रुपये के बीच है।