प्री फेस्टिव सीजन पर कंपनियां अभी विचार ही कर रहीं हैं। और होंडा कार्स इंडिया ने बाजी भी मार ली है,भारतीय वैसे भी घुमने के शौकीन होते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए होंडा कार्स इंडिया का The Great Honda Fest ऑफर भारत में शुरू हो गया है। यह 1 सितंबर से 7 नवंबर 2018 तक चलेगा। इसमें आप कोई भी नई होंडा कार खरीदने पर लंदन और पैरिस घुम सकते हैं।
कंपनी इसमें लकी ड्रॉ के तहत लोगो को मौका देगी। लकी ड्रॉ के ग्रैंड प्राइज में विनर को लंदन और पैरिस की मुफ्त ट्रिप मिलेगी।
गौरतलब हो यह ऑफर होंडा की सभी गाड़ियों के लिए है जिसमें Brio, Amaze, Jazz, City, BR-V ,WR-V,CR-V और Accord तक शामिल हैं। इस ऑफर का हिस्सा बनने के लिए आपको गाड़ी खरीदने के बाद दिए गए टाइम में www.hondacarindia.com पर रजिस्टर करना होगा।