फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए भारत के पहले 'एएचओ' स्कूटर से

Fri, 10 Feb 2017 05:25 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली 
विज्ञापन
एक्टिवा 125 CC
विज्ञापन
सबसे ज्यादा मुश्किल होता है नंबर एक की पोजीशन पर खुद को कायम रखना क्योंकि सारी की सारी चुनौती आपकी खुद से होती है। स्कूटर की नई परिभाषा गढ़कर भारतीयों के दिलों में एक नया मुकाम बनाने वाले हौंडा ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए लोकप्रिय Activa स्कूटर का 125 सीसी वेरिएंट बाजार में वैलेनटाइन डे से ठीक पहले लांच कर दिया है। आइए आपको बता देते हैं कि पुराने स्कूटर से यह कितना अलग है। यह देश का पहला एएचओ स्‍कूटर है। 
विज्ञापन


1 अप्रैल से लागू हो रहे बीएस 4 के मानकों पर यह पूरी तरह से खरा उतरती है। इसीलिए हौंडा ने अप्रैल से ठीक पहले इस अधिक शक्तिशाली एक्टिवा को बाजार में पेश कर दिया है। इन मानकों पर पेश किया गया भारतीय बाजार का यह पहला स्कूटर बन गया है। 
 125 सीसी वाला यह स्‍कूटर मौजूदा 109 सीसी वाले एक्टिवा से 500 रुपये अधिक महंगा है। इसमें ऑटोमैटिक हेडलैंप ऑन भी लगा हुआ है, जिसका जिक्र हमने थोड़े दिन पहले एक आलेख में किया था। इसमें ग्राहकों को LED पायलट लैंप्स भी मिलेंगे जो कि ‌मौजूदा एक्टिवा में नहीं था। होंडा ने इसे 56,954 (शोरूम कीमत) रुपये पर लॉन्च किया है। 
विज्ञापन

 होंडा ने पहली बार अपने स्कूटर में मोबाइल चार्जिंग का ऑप्शन दिया है। इसके साथ-साथ होंडा ऐक्टिवा 125 अब एक मिड-रेंज वैरिएंट में भी उपलब्ध होगी, जिसमें अलॉय-वील और ड्रम ब्रेक का सेटअप मौजूद होगा।
 होंडा की ईको तकनीक से बना 125 का इंजन 6,500rpm और 10.54Nm टॉर्क के साथ 8.60 बीएचपी की शक्ति पैदा करने में सक्षम है। यह मौजूदा स्कूटर से ज्यादा शक्तिशाली है। मौजूदा एक्टिवा महज 8 बीएचपी की शक्ति व 8.83 एनएम का ही टॉर्क प्रदान करता है। 
 नया ऐक्टिवा 125 स्कूटर आपके लिए पांच रंगों में उपलब्‍ध है। इनमें मैट क्रस्ट मेटलिक कलर नया ऑप्शन है। इसके अलावा पहले की तरह पर्ल अमेजिंग वाइट, मिडनाइट ब्लू मेटलिक, ब्लैक और रेबेल रेड मेटलिक कलर्स भी विकल्प में से भी आप पसंद चुन सकते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें