फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda H'Ness CB350 का इंतजार जल्द होगा खत्म, इस त्योहार शुरू होगी डिलीवरी

Tue, 20 Oct 2020 08:40 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Honda H’ness CB350 - फोटो : honda Bigwing
विज्ञापन

Honda Motorcycle and Scooter India (होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया) ने हाल ही में अपनी नई प्रीमियम मोटरसाइकिल Honda H'Ness CB 350 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। कंपनी ने हरियाणा के मानेसर स्थित अपने कारखाने से  H'Ness CB350 को डिस्पैच करना शुरू कर दिया है। होंडा ने इसका पहला मॉडल सोमवार को रोलआउट किया।  

विज्ञापन


H'Ness CB350 की डिलीवरी अगले कुछ सप्ताह के भीतर शुरू हो जाएगी। भारत में होंडा के बिगविंग नेटवर्क के जरिए इस रेट्रो स्टाइल वाली प्रीमियम मोटरसाइकिल की बिक्री हो रही है। ग्राहक इसे 5000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं। 

भारतीय बाजार में 350 सीसी सेगमेंट में इस बाइक का Royal Enfield की Classic 350 से सीधा और कड़ा मुकाबला है। 

इंजन

  • Honda H'Ness CB 350 में पावर के लिए 348 सीसी, सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल, 4-स्ट्रोक, OHC इंजन दिया गया है। 


परफॉर्मेंस

  • Honda H'Ness CB 350 का इंजन 5,500 आरपीएम पर 20.8bhp की मैक्सिमम पावर और 3,000 आरपीएम पर 30Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 


ट्रांसमिशन

  • Honda H'Ness CB 350 इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।



 

सस्पेंशन

  • Honda H'Ness CB 350 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में ट्विन रियर शॉक्स दिए गए हैं।


ब्रेक

  • Honda H'Ness CB 350 के फ्रंट में 310 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें डुअल-चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) दिया गया है।

 
विज्ञापन

फ्यूल टैंक

  • Royal Enfield Classic 350 में 13.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।


कीमत

  • Honda H'Ness CB 350 के DLX Pro वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.90 लाख रुपये है। वहीं, इसके DLX वेरिएंट की  एक्स-शोरूम कीमत 1.85 लाख रुपये है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें