फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda H'Ness CB 350 की भारत में शुरू डिलीवरी, रॉयल एनफील्ड की Classic 350 से है कड़ा मुकाबला, पढ़ें कीमत

Thu, 22 Oct 2020 11:03 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Honda H'Ness CB 350 - फोटो : Honda Motorcycle and Scooter
विज्ञापन

Honda H'Ness CB 350 का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर है। Honda Motorcycle and Scooter India (होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया) ने अपनी H'Ness CB350 रेट्रो-मोटरसाइकिल की बुधवार से डिलीवरी शुरू कर दी है। यानी जिन ग्राहकों ने इसे बुक कर रखा था वे अब इस मोटरसाइकिल की राइड का मजा इस त्योहार उठा सकते हैं। बता दें कि रेट्रो स्टाइल वाली CB350 बाइक्स की भारत में होंडा के बिगविंग नेटवर्क के जरिए बिक्री हो रही है। ग्राहक इस प्रीमियम मोटरसाइकिल को 5000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं। 

विज्ञापन


भारतीय बाजार में Honda H'Ness CB 350 का Royal Enfield Classic 350, Jawa Motorcycles और Benelli Imperiale 400 जैसी मोटरसाइकिलों से सीधा और कड़ा मुकाबला है।

हाल ही में कंपनी ने हरियाणा के मानेसर स्थित अपने कारखाने से  H'Ness CB350 को डिस्पैच करना शुरू किया था। होंडा ने इसका पहला मॉडल 19 अक्तूबर को रोलआउट किया था।  

विज्ञापन

इंजन

  • Honda H'Ness CB 350 में पावर के लिए 348 सीसी, सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल, 4-स्ट्रोक, OHC इंजन दिया गया है। 


परफॉर्मेंस

  • Honda H'Ness CB 350 का इंजन 5,500 आरपीएम पर 20.8bhp की मैक्सिमम पावर और 3,000 आरपीएम पर 30Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 


ट्रांसमिशन

  • Honda H'Ness CB 350 इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।



 

सस्पेंशन

  • Honda H'Ness CB 350 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में ट्विन रियर शॉक्स दिए गए हैं।


ब्रेक

  • Honda H'Ness CB 350 के फ्रंट में 310 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें डुअल-चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) दिया गया है।

 
विज्ञापन

फ्यूल टैंक

  • Royal Enfield Classic 350 में 13.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।


कीमत

  • Honda H'Ness CB 350 के DLX Pro वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.90 लाख रुपये है। वहीं, इसके DLX वेरिएंट की  एक्स-शोरूम कीमत 1.85 लाख रुपये है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें