देश की प्रमुख टू-व्हीलर बनाने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी Honda Motorcycle and Scooter India (होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया) (एचएमएसआई) अपनी प्रीमियम मोटरसाइकिल Honda H'Ness CB 350 की अगले महीने से दाम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक जापानी दोपहिया निर्माता की यह रेट्रो क्लासिक बाइक 5,000 रुपये तक महंगी हो सकती है। बढ़ी हुई कीमतें एक अप्रैल 2021 से लागू होगी। हालांकि इस बाइक की कीमत बढ़ोतरी के बारे में कंपनी ने फिलहाल कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। आइए जानते हैं Royal Enfield 350 बाइक को कड़ी टक्कर देने वाली होंडा की इस बाइक में क्या खास है।
दूसरी बार कीमत में इजाफा
Honda H'Ness CB 350
- फोटो : Honda Motorcycle and Scooter
Honda H'Ness CB 350 के DLX वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,86,500 रुपये है। वहीं इसके टॉप-स्पेक DLX Pro वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,92,500 रुपये है। गौरतलब है कि ज्यादातर ऑटो निर्माता अगले महीने से अपने वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी करने का एलान कर चुके हैं। देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प भी अप्रैल के महीने से अपने वाहन के दाम बढ़ाने की घोषणा कर चुकी है। ऐसे में होंडा भी अपने वाहनों की कीमत बढ़ाती है इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी। हालांकि जनवरी के बाद यह दूसरी बार होगा जब Honda H'Ness CB 350 की कीमतों में बढ़ोतरी होगी।
इंजन और ट्रांसमिशन
Honda H'Ness CB 350
- फोटो : Honda Motorcycle and Scooter India
Honda H'Ness CB 350 में पावर के लिए 348 सीसी, सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल, 4-स्ट्रोक, OHC इंजन दिया गया है। यह इंजन 5,500 आरपीएम पर 20.8 bhp का अधिकमत पावर और 3,000 आरपीएम पर 30 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इस बाइक में 15 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
मिलते हैं शानदार फीचर्स
इस बाइक में कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। इसमें फुल-LED लाइटिंग, सेमी-डिजिटल कंसोल, जिसमें रियल टाइम माइलेज और गियर की जानकारी मिलती है। इसके अलावा ट्रैकशन कंट्रोल, स्लिपर क्लच, USB पोर्ट के साथ ब्लूटूथ और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी मिलती है। वहीं पहली बार इस सेगमेंट की किसी बाइक में सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) फीचर दिया है, जो पिछले टायर के ट्रैक्शन को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही प्यूल इंजेक्शन के जरिए इंजन के टॉर्क को भी कंट्रोल करता है। इस फीचर को स्विच के जरिए बंद और शुरू किया जा सकता है। साथ ही इस बाइक में पहली बार स्लिप एंड असिस्ट क्लच का भी फीचर मिलता है।
सस्पेंशन और ब्रेकिंग
Honda H'Ness CB 350 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में ट्विन रियर शॉक्स दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए बाइक के फ्रंट में 310 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक मिलता है। सुरक्षा के लिए इसमें डुअल-चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) दिया गया है।
मुकाबला
कंपनी इस बाइक को एक प्रीमियम उत्पाद के तौर पर पेश करती है और रिटेल स्टोर्स के होंडा बिग विंग ब्रांड के जरिए इसकी बिक्री करती है। भारतीय बाजार में 350 cc सेगमेंट बाइक्स में Honda H'Ness CB350 का Royal Enfield Classic 350, Jawa Motorcycles और Benelli Imperiale 400 जैसी मोटरसाइकिलों से सीधा और कड़ा मुकाबला है।