फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 Honda Civic फरवरी में हो सकती है लांच, देखें क्या होंगे फीचर्स

Tue, 08 Jan 2019 10:26 AM IST
भावना चौधरी आॅटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
2019 Honda Civic
विज्ञापन

Honda Civic अपनी कार का जल्द नया वर्जन लांच करने जा रही है। फिलहाल इस कार की टेस्टिंग जारी है। बता दें, कंपनी ने 2018 के ऑटो एक्सपो में सिविक की दसवीं जेनरेशन को शोकेस किया था। 2019 होंडा सिविक एक कॉम्पैक्ट कार होगी, जो छोटे हैचबैक से ऊपर और मिडसाइज अकॉर्ड सेडान के नीचे स्लॉट करती है। 

विज्ञापन


माना जा रहा है कि कंपनी की यह अपग्रेडेड सेडान फरवरी 2019 में लांच हो सकती है। Honda Civic को कंपनी दो वेरिएंट पेट्रोल और डीजल में लांच कर सकती है। Civic सेडान पेट्रोल वेरिएंट में 2.0-लीटर iVTEC इंजन दिया जाएगा, जो 158 बीएचपी की पावर और 128 एनएम का पीक टार्क जेनरेट करेगा। 

हालांकि 2019 Civic का क्रैश टेस्ट अभी नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद है 2018 सीविक की तरह ही इस नई जनरेशन को भी पांच सितारा रेटिंग प्राप्त होगी।  2019 सिविक होंडा सेंसिंग सूट के साथ आएगी।
विज्ञापन


जो आगे की टक्कर की चेतावनी, स्वचालित आपातकालीन ब्रेकिंग, लेन प्रस्थान चेतावनी, लेन कीपिंग असिस्ट, अनुकूली क्रूज़ नियंत्रण, और सड़क प्रस्थान जैसे फीचर्स से लैस होगी। लांच होने के बाद इस नई जनरेशन कार Civic का मुकाबला टोयोटा करोला, हुंडई एलांट्रा और स्कोडा ऑक्टाविया से होगा।वहीं इसकी कीमत की बात करें तो कार 12 से 16 लाख रुपए की रेंज में उपलब्ध होगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें