फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda Civic और CR-V की अब नहीं होगी भारत में बिक्री, कंपनी ने प्रोडक्शन को भी किया बंद

Wed, 23 Dec 2020 07:34 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Honda Civic BS6 - फोटो : Honda
विज्ञापन

होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (Honda Cars India-HCIL) ने भारत में Civic और CR-V का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। अब कंपनी भारत में केवल चार मॉडल्स पर ही फोकस करेगी। दरअसल जापान की दिग्गज कार निर्माता ने ग्रेटर नोएडा में अपने प्रोडक्शन यूनिट को बंद कर दिया है। होंडा के ग्रेटर नोएडा यूनिट में Honda City, Civic और CR-V जैसी कारें बनाई जाती थीं। अब होंडा के सभी कारों का प्रोडक्शन कंपनी के राजस्थान के तापुकारा प्लांट में होगा।

विज्ञापन

 

राजस्थान के तापुकारा प्लांट में Honda City का प्रोडक्शन होगा, लेकिन Civic और CR-V को यहां नहीं बनाया जाएगा। इसके अलावा अब होंडा अपनी Civic और CR-V की बिक्री भी नहीं करेगी। भारतीय बाजार में होंडा अब केवल City, WR-V, Amaze और Jazz जैसी कारों की ही बिक्री करेगी।

Honda Civic को कंपनी ने साल 2006 में लॉन्च किया था। वहीं, CR-V को कंपनी ने साल 2003 में लॉन्च किया था। लेकिन कंपनी की बिक्री में इन कारों का शेयर केवल 3 से 4 फीसदी ही था। हालांकि, इन कारों के जरिए होंडा ने भारतीय बाजार में प्रीमियम कार निर्माता की पहचान बनाई।
विज्ञापन

जनवरी महीने से भारत में महंगी हो जाएंगी Honda की कारें- सूत्र

होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (Honda Cars India Ltd-HCIL) नए साल में अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जापान की दिग्गज कार निर्माता एक जनवरी 2021 से अपनी कारों की कीमतों को बढ़ाने जा रही है। हालांकि, कंपनी अपने कारों की कीमतों को कितना बढ़ाएगी अभी इसकी कोई भी जानकारी नहीं है। हालांकि, बढ़ी हुई कीमतें वेरिएंट और मॉडल के हिसाब से अलग-अलग रहेंगी।

कंपनी के डीलरों और इंडस्ट्री के सूत्रों ने बताया कि कंपनी अगले महीने से अपनी कारों की कीमतों को बढ़ा देगी। होंडा कार्स भारतीय बाजार में अपनी कई कारों की बिक्री करती है। इनमें कॉम्पैक्ट सेडान Amaze सबसे सस्ता मॉडल है। वहीं, प्रीमियम एसयूवी CR-V कंपनी की सबसे महंगी गाड़ी है। होंडा की कारों की भारतीय बाजार में शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 6.17 लाख रुपये है, जो इसके प्रीमियम मॉडल पर 28.71 लाख रुपये तक जाती है। ऐसे में अगर आप इन कारों को मौजूदा कीमत में खरीदना चाहते हैं, तो आपको 31 दिसंबर तक इनकी खरीदारी करनी होगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें