जनवरी 1998 में होंडा ने भारतीय बाजार में जब सिटी को पेश किया था तो उस समय प्रीमियम मिड साइज सेडान सेगमेंट में कोई चुनौती नहीं थी। जिसके परिणामस्वरूप हौंडा ने तेजी के साथ बाजार पर पकड़ बनाई और जल्द ही लोगों के दिलों पर कब्जा जमाने में सफल रही। होंडा ने अब तक भारत में लगभग 6.5 लाख होंडा सिटी को बेचा है। लेकिन अचानक 2014 में इसी वर्ग में लॉन्च हुई मारूति सुजुकी सियाज ने सिटी को कड़ी टक्कर देते हुए नंबर गेम में इससे आगे निकल गई। लेकिन जब हौंडा ने वैलेनटाइन डे पर सिटी को लॉन्च किया तो उसने यह स्पष्ट किया कि उसकी सियाज से कोई टक्कर नहीं है। यही नहीं अपनी कार की कीमत को सियाज से काफी ज्यादा रखा और स्पष्ट करने की कोशिश की कि सिटी 2017 एक अलग कार है। आइए हम आपको इन दोनों कारों के फर्क को बताने की कोशिश करते हैं।
आकार में कौन कितना बड़ा
कार मॉडल लंबाई चौड़ाई ऊंचाई व्हीलबेस
सिटी 2017 4440 1695 1495 2600
सियाज 4490 1730 1485 2650
नोटः- ये सभी आंकड़े मिलीमीटर में हैं और इस मामले में सियाज बाजी मार लेती है।
बात इंजिन की
कार मॉडल पेट्रोल डीजल
सिटी 2017 1497 सीसी 1498 सीसी
सियाज 1373 सीसी 1248 सीसी
नोटः- सीसी क्षमता में हौंडा सिटी का इंजिन ज्यादा बड़ा है।