2021 Honda Africa Twin Adventure Sports
- फोटो : Honda
इंजन
नई 2021 अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स में कॉम्पैक्ट और पावरफुल 1084 cc पैरेलल ट्विन इंजन दिया गया है जो राइडिंग के जोश को बढ़ाता है। यह इंजन 73Kw का पावर और 103 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक के ट्रांसमिशन विकल्पों में छह-स्पीड मैनुअल के साथ-साथ डुअल क्लच ट्रांसमिशन (डीसीटी) यूनिट मिलता है।
नई बैटरी ज्यादा पावरफुल
अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स में एक लीथियम-आयन बैटरी भी मिलती है, जो सामान्य रूप से मिलने वाली बैटरी की तुलना में 1.6 गुना लंबी शेल्फ लाइफ मिलने और चार गुना ज्यादा चलने का दावा करती है। नई बाइक में होंडा की डाकर मशीन CRF450R मोटो-क्रॉसर से प्रेरित बोल्ट-ऑन एल्यूमीनियम सबफ्रेम और स्विंगआर्म दिया गया है। इस बाइक में 5-स्टेज एडजस्टेबल विंडस्क्रीन, एडजस्टेबल सीट और हीटेड ग्रिप्स दिए गए हैं जिससे एक आरामदायक राइड मिलती है। इसमें ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। अपने पिछले मॉडल की ‘गो एनीवेयर’ कॉन्सेप्ट पर आधारित 2021 अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स एडवेंचर प्रेमियों को नए गंतव्यों तक जाने के लिए प्रेरित करती है।
फीचर्स
नया मॉडल में कई फीचर्स मिलते हैं। इसमें एपल कारप्ले के साथ-साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले (एमआईडी), 6.5 इंच टीएफटी टच स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। यह बाइक सिक्स-एक्सिस इनर्टियल मेजरमेंट यूनिट (IMU) से लैस है जो थ्रॉटल को वायर (टीबीडब्ल्यू) से कंट्रोल करती है। इसके साथ ही इसमें 7 स्तरीय होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) भी दिया गया है। नए 2021 मॉडल को डीसीटी और मैनुअल ट्रांसमिशन दोनों वेरिएंट में नए रंगों के साथ पेश किया गया है।
इसमें डे-टाइम रनिंग लाइट्स (डीआरएल) के साथ डुअल एलईडी हेडलाइट्स दिए गए हैं जिससे दिन में भी विजिब्लिटी बनी रहती है। कॉर्नरिंग लाइट्स अपने आप स्पीड और लीन एंगल के आधार पर कॉर्नर स्पॉट्स को ऑन कर देते हैं। अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स में उपलब्ध एसीसी चार्जिंग सॉकेट के जरिए चालक ड्राइविंग के दौरान भी अपने सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चार्ज कर सकते हैं। लंबी दूरी के सफर के दौरान राइडर के आराम के लिए बाइक में क्रूज कंट्रोल स्टैंडर्ड दिया गया है। इस बाइक में 24.5 लीटर का ईंधन टैंक दिया गया है जिससे चालक एडवेंचर में कुछ ज्यादा दूरी तय कर सकता है।
स्मार्ट फीचर्स
एपल कारप्ले और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर के साथ पूरी तरह से रंगीन मल्टी इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले (एमआईडी) 6.5 इंच टीएफटी टच स्क्रीन डिस्प्ले, राइडर को राइडिंग पर ध्यान केंद्रित करते हुए सभी तरह के डेटा को देखने और समझने में मदद करता है। एमआईडी को चुने गए राइडिंग मोड के अनुसार विभिन्न जानकारी दिखाने के लिए भी कस्टमाइज किया जा सकता है। खास बात यह है कि दस्ताने पहन कर भी इसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
एक्सेसरीज
अफ्रीका ट्विन के दोनों वेरिएंट्स में होंडा के असली एक्सेसरीज की एक पूरी सीरीज उपलब्ध है, जिसमें टॉप बॉक्स, रियर कैरियर, रैली स्टेप, डीसीटी पेडल शिफ्टर, फॉग लैंप, फॉग लैम्प ATT, वाइजर और साइड पाइप शामिल हैं।
रंग और कीमत
2021 अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स का मैनुअल ट्रांसमिशन वेरिएंट डार्कनेस ब्लैक मैटालिक रंग में पेश किया गया है। इस वेरिएंट की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 15,96,500 रुपये है। वहीं डुअल क्चल ट्रांसमिशन (डीसीटी) वेरिएंट को पर्ल ग्रेल व्हाइट ट्राइकलर के साथ उतारा गया है। इस वेरिएंट की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 17,50,500 रुपये है।