फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की जल्द शुरू हो सकती है होम डिलीवरी, घर बैठे मिलेंगी कई सुविधाएं

Sun, 18 Oct 2020 12:57 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : Unsplash
विज्ञापन
दिल्ली में वाहन मालिकों के घर जल्द हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) की होम डिलीवरी शुरू हो सकती है। बता दें कि एचएसआरपी और कलर कोडेड स्टिकर लगवाने में लोगों को आ रही परेशानियों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने अभी नई बुकिंग पर रोक लगा रखी है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने आदेश दिया है कि एचएसआरपी और स्टिकर लगवाने की प्रक्रिया को जल्द से जल्द आसान किया जाए। इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए स्पेशल कमिश्नर (यातायात) ने नंबर प्लेट लगाने वाली कंपनियों से होम डिलीवरी शुरू करने को लेकर बात भी की है।
विज्ञापन


 

एसएमएस के जरिए मिलेगी जानकारी

कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं कि नंबर प्लेट के लिए अप्लाई करने वाले वाहन मालिकों को एसएमएस के जरिए उनके स्टेटस की जानकारी दी जाए। इसके अलावा यह भी निर्देश दिया गया है कि ग्राहकों को रियल टाइम जानकारी की सुविधा भी जल्द उपलब्ध कराई जाए। 

मिलेंगी ये सुविधाएं

सूत्रों के मुताबिक परिवहन विभाग ने एचएसआरपी की होम डिलीवरी के लिए खाका भी तैयार कर लिया है। इसके तहत जैसे ही वाहन मालिक एचएसआरपी के लिए ऑनलाइन आवेदन करेगा, उसे एसएमएस के जरिए बताया जाएगा कि कौन कर्मचारी घर पर नंबर प्लेट लगाने के लिए आएगा। इसके अलावा आवेदक को इसकी भी जानकारी दी जाएगी कि कंपनी का कर्मचारी अभी कहां है और कब तक उनके घर पहुंचेगा। 

ऑनलाइन आवेदन में नहीं देना होगा आरसी और आईडी प्रूफ

इससे पहले दिल्ली सरकार की तरफ से हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) और कलर कोडेड स्टिकर के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को आसान किया गया था। ऑनलाइन पोर्टल पर अब किसी भी तरह के डॉक्युमेंट को अपलोड करने की जरूरत नहीं है। दरअसल आवेदन प्रक्रिया से अब गाड़ी के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और आईडी प्रूफ की सॉफ्ट कॉपी को अपलोड करने की शर्त को हटा दिया गया है।

केवल गाड़ी का इंजन और चेसिस नंबर भरना होगा

अब एचएसआरपी और कलर कोडेड स्टीकर के लिए ऑनलाइन आवेदन करने पर आपको केवल गाड़ी का इंजन नंबर और चेसिस नंबर भरना होगा।
विज्ञापन

एचएसआरपी लगवाने में कितना खर्च आएगा?

अलग-अलग वाहनों के लिए एचएसआरपी की कीमतें अलग-अलग हैं। जैसे कार के लिए इसकी कीमत 600 से 1000 रुपये के बीच है। वहीं, दो पहिया वाहनों के लिए इसकी कीमत 300 से 400 रुपये तक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें