फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hero XPulse 200 BS6 भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत, इंजन और फीचर्स डिटेल्स

Thu, 16 Jul 2020 12:47 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • BS6 Hero Xpulse 200 में रेट्रो थीम दी गई है। इस बाइक में कई फीचर्स दिए गए हैं जो इसे आकर्षक लुक देते हैं।
  • नई BS6 XPulse 200 को 5 रंग के विकल्पों के साथ उतारा गया है। 
विज्ञापन
Hero Xpulse 200 BS6 - फोटो : Hero
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने आखिरकार Hero XPulse 200 के BS6 मॉडल को लॉन्च कर दिया। इस बाइक की दिल्ली में एकस-शोरूम कीमत 1.12 लाख रुपये है। सबसे सस्ती एडवेंचर बाइक के इस बहुप्रतीक्षित मॉडल में डिजाइन के मामले में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। नई बाइक का ओवरऑल लुक इसके पुराने BS4 मॉडल की तरह ही है लेकिन इसमें नए ईंधन मानकों के मुताबिक अपडेटेड इंजन दिया गया है। 
विज्ञापन

फीचर्स
BS4 मॉडल की तरह, BS6 Hero Xpulse 200 में रेट्रो थीम दी गई है। इसमें राउंड LED हेडलैंप, विंडस्क्रीन, ऊंचा फ्रंट, सिंगल-पीस सीट जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं जो इसे आकर्षक लुक देते हैं। भारत में हीरो की नई बाइक में मेटल बैश प्लेट, नकल गार्ड और नॉबी टायर इसके एक स्टाइलिश एडवेंचर बाइक बनाते हैं। नए Xpulse 200 में बहुत सारे फीचर्स मिलते हैं जिसमें फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, ब्लूटूथ के जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन शामिल है। 

कलर ऑपशन
हीरो मोटोकॉर्प इस बाइक को सिर्फ एक ही वर्जन में पेश कर रही है। लेकिन नई BS6 XPulse 200 को 5 रंग के विकल्पों के साथ उतारा गया है। इसमें व्हाइट, मैट ग्रीन, मैट ग्रे, स्पोर्ट्स रेड, और पैंथर ब्लैक जैसे रंग शामिल हैं। 

इंजन
नई Hero Xpulse 200 BS6 में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला 199.6 cc, सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 8,500 rpm पर 18 bhp का पावर और 6,500 rpm पर 16 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इस इंजन में एक बड़ा कैटालिटिक कन्वर्टर भी दिया है। कंपनी ने इसमें थोड़े बड़ा एग्जॉस्ट के लिए अलग संप गार्ड भी दिया है जिसे अब इंजन के नीचे फिर से लगाया जाता है। 
विज्ञापन

ब्रेक और सस्पेंशल
नई बाइक के सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसके 190 mm फ्रंट-व्हील में 37 mm का टेलीस्कोपिक फॉर्क्स दिया गया है। इसके साथ ही एक बॉक्स-टाइप स्विंगआर्म के साथ 10-स्टेप एडजस्टेबल मोनो शॉक भी मिलता है। ब्रेकिंग के लिए, नई हीरो एडवेंचर बाइक में सिंगल-चैनल ABS के साथ 276 mm फ्रंट और 220 mm रियर पेटल डिस्क ब्रेक मिलते हैं। ग्राउंड क्लियरेंस में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है और यह 220 mm है। Hero XPulse 200 BS6 का वजन 157 किलोग्राम है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें