फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hero Splendor: देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कम्यूटर बाइक हीरो स्प्लेंडर हुई महंगी, जानें नई कीमतें

Tue, 28 Sep 2021 04:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने भारतीय बाजार में स्प्लेंडर सहित हीरो की पूरी पोर्टफोलियो को महंगा बना दिया है। कम्यूटर बाइक हीरो स्प्लेंडर भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है।
विज्ञापन
Hero Splendor iSmart FI - फोटो : Hero MotoCorp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Hero Splendor Price Increased : दुनिया और देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने एलान किया है कि उसने भारतीय बाजार में अपने उत्पादों की कीमतों में बदलाव किया है। ताजा कीमत बढ़ोतरी ने स्प्लेंडर सहित हीरो की पूरी पोर्टफोलियो को महंगा बना दिया है। बता दें कि कम्यूटर बाइक हीरो स्प्लेंडर भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है। कीमतों में बढ़ोतरी के अलावा मोटरसाइकिल में कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन


कीमतों में ताजा बढ़ोतरी पहले ही 20 सितंबर से लागू हो चुकी हैं। कंपनी का कहना है कि नई कीमतों को कमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी के असर को कम करने के लिए लागू किया गया है।

हीरो स्प्लेंडर की पूरी अपडेटेड प्राइस लिस्ट:
 
वेरिएंट नई कीमत (रुपये)  पुरानी कीमत (रुपये)
Splendor iSmart Drum/Alloy 69,650 68,650
Splendor iSmart Disc/Alloy 72,350 72,350
Splendor Plus Kick/Drum/Alloy 64,850 64,850
Splendor Plus Self/Drum/Alloy 67,160 66,050
Splendor Plus Self/Drum/Alloy/i3S 68,360 67,210
Splendor Plus 100 Million Edition 70,710 70,710
Splendor Plus Black and Accent Self/Drum/Alloy 68,860 67,260
Super Splendor Drum/Alloy 73,900 72,600
Super Splendor Disc/Alloy 77,600 75,900
विज्ञापन


इस साल की शुरुआत में, कंपनी ने अपने Splendor Plus (स्प्लेंडर प्लस) और Passion Pro (पैशन प्रो) मॉडल के स्पेशल 100 मिलियन एडिशन पेश किए थे। स्प्लेंडर प्लस में 97.2cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन लगभग 7.9 bhp का पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दूसरी ओर, हीरो पैशन प्रो में 113cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 9 bhp का पावर और 9.89 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें