Hero Electric ने अपनी नई Nyx-HX इलेक्ट्रिक स्कूटर सीरीज की लॉन्च की घोषणा कर दी है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को खास कर कॉमर्शियल कामों के लिए बनाया गया है। बता दें कि Hero Nyx-HX रेंज एक B2B ई-स्कूटर है, जिसे लंबी दूरी तक डिलीवरी पहुंचाने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी का दावा है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 210 किलोमीटर का रेंज मिलेगा। आसान भाषा में कहें तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर बिना रुके 210 किलोमीटर तक चलेगा। भारतीय बाजार में Nyx-HX कई वेरिएंट्स में उपलब्ध है। फेम-2 सब्सिडी के बाद इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 64,640 रुपये है। लेकिन यहां जानना जरूरी है कि बेस वेरिएंट में सिंगल चार्ज पर केवल 82 किलोमीटर का ही रेंज मिलेगा।
हीरो इलेक्ट्रिक का कहना है कि Nyx-HX सीरीज एक हाई-टॉर्क ई-स्कूटर है। इस स्कूटर को खास कर इसलिए बनाया गया है, जिससे यह भारी से भारी सामान लिए आसानी से चल सके। इसके पीछे की सीट को स्प्लिट किया जा सकता है, जिससे यह बैठने और सामान लादने के लिए एक शानदार वाहन के रूप में काम कर सकता है। कंपनी का कहना है कि Nyx-HX को अलग-अलग व्यावसायिक जरूरतों के लिए 10 से अधिक एप्लिकेशन के साथ कस्टमाइज किया जा सकता है।
Hero की तीन धाकड़ इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च
Hero Electric City Speed
- फोटो : Hero Electric
इससे पहले हीरो इलेक्ट्रिक ने अपनी City Speed इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की नई रेंज को भारत में लॉन्च किया। City Speed पोर्टफोलियो के तहत, हीरो इलेक्ट्रिक ने तीन नई इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को भारत में लॉन्च किया। इनमें Optima-hx, Nyx-hx, और Photon-hx शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में ग्राहकों को फ्लाइओवर और स्लोप पर शानदार स्पीड और राइडिंग अनुभव मिलेगा। इस रेंज की शुरुआती कीमत 57,560 रुपये है, जो इसे टू-व्हीलर इलेक्ट्रिक सेगमेंट में सबसे किफायती बनाती है।
हीरो इलेक्ट्रिक के मुताबिक इन स्कूटर्स की 25 राज्यों में कंपनी के 500 से ज्यादा डीलरशिप्स में बिक्री होगी। इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में ग्राहकों को 70 किलोमीटर से लेकर 200 किलोमीटर तक का रेंज मिलेगा।