देश की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने मंगलवार को विभिन्न गतिविधियों पर अगले 5-7 वर्षों में 10,000 करोड़ के निवेश की घोषणा की, जिसमें अनुसंधान और विकास और नई विनिर्माण सुविधाएं स्थापित करना शामिल हैं।
हीरो मोटोकॉर्प के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक पवन मुंजाल ने घोषणा की है कि कंपनी का विजन 2020 'द फ्यूचर ऑफ मोबिलिटी' (गतिशीलता का भविष्य) होगा।" इसके साथ ही मुंजाल ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य साल 2030 तक बिना कार्बन उत्सर्जन वाली गाड़ियों का निर्माण भी है।
विज्ञापन
Trending Videos
पवन मुंजाल ने कहा, "आज जब हमनें अपनी लागतों को कम किया है, हम अपने विजन 'द फ्यूचर ऑफ मोबिलिटी' के सपने को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।"
मुंजाल ने कहा, "अगले 5 से 7 वर्षों में, हम वैकल्पिक मोबिलिटी सोल्यूशंस, माडर्न, अत्याधुनिक विनिर्माण सुविधाओं, नेटवर्क विस्तार, और दुनिया भर में ब्रांड बिल्डिंग के लिए अनुसंधान और विकास में लगभग 10,000 करोड़ का निवेश करेंगे।"