फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hero ने लॉन्च की सस्ती BS6 इंजन बाइक HF Deluxe, मिलेगा किक-स्टार्ट वर्जन

Wed, 03 Jun 2020 01:54 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Hero HF Deluxe - फोटो : Social Media
विज्ञापन

Honda के बाद Hero Motocorp ने भी अपनी सस्ती बाइक Hero HF Deluxe को नए BS6 इंजन के साथ अपडेट किया है। इससे पहले होंडा ने Honda CD 110 Dream को BS6 इंजन के साथ बाजार में उतारा था। HF Deluxe को दो ऑप्शंस में उतारा है, यह स्पोक व्हील और अलॉय व्हील्स विकल्पों के साथ मिलेगी।

विज्ञापन

सेल्फ स्टार्ट हायर वैरिएंट की कीमत 55,925 रुपये

किक स्टार्ट HF Deluxe का एंट्री लेवल वैरिएंट होगा। वहीं इसके स्पोक व्हील वाले मॉडल की कीमत 46,800 रुपये और अलॉय व्हील वाले मॉडल की कीमत 47,800 रुपये रखी गई है। वहीं HF Deluxe के सेल्फ स्टार्ट हायर वैरिएंट को इस साल की शुरुआत में 55,925 रुपये की कीमत में जनवरी में उतारा था।

टू-व्हीलर सेगमेंट की बात करें तो Hero HF Deluxe पहली मोटरसाइकिल थी, जो बीएस6 स्पोसिफिकेंशस के साथ लॉन्च हुई थी। वहीं बीएस4 वाहनों का बिक्री पर रोक लगने से पहले हीरो ने HF Delux BS4 और स्प्लेंडर प्लस पर 10 हजार रुपये तक की छूट और फायदे दिए थे।

HF Delux रेंज में कंपनी 97.2 सीसी का एयर कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन मिलेगा, जो 8 बीएचपी की पावर और 8 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं पुरानी बीएस4 बाइक से तुलना करें, तो नए इंजन में फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी मिलेगी, जो 9 फीसदी ज्यादा माइलेज देने में मदद करती है। वहीं इसका सबसे नजदीकी मुकाबला Bajaj CT 100 से होगा, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 41 हजार रुपये है।   


 

Bajaj CT 100

बजाजा ऑटो की Bajaj CT 100 टूव्हीलर सेगमेंट में काफी लोकप्रिय है। इसकी कम कीमत और जबरदस्त परफॉर्मेंस खरीदारों को आकर्षित करती है। इस मोटरसाइकिल में 102 cc का इंजन मिलता है। यह इंजन 7.9 PS का पावर और 8.34 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक की अधिकतम रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके साथ ही ज्यादा माइलेज देने वाली Bajaj CT 100 ग्राहकों को खासी रास आती है। Bajaj CT 100 किक स्टार्ट और इलेक्ट्रिक स्टार्ट के ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। Bajaj CT 100 किक स्टार्ट मॉडल की कीमत 41,293 रुपये और Bajaj CT 100  इलेक्ट्रिक स्टार्ट मॉडल की कीमत 48,973 रुपये है।

 
विज्ञापन

Bajaj Platina 100

बजाज ऑटो की Bajaj Platina 100 (बजाज प्लैटिना 100) एक लोकप्रिय बाइक है। इस बाइक की खासियत है कि इसका मेनटेनेंस कम खर्चीला है और यह ज्यादा माइलेज देती है। Bajaj Platina में 102 cc का इंजन दिया गया है। यह इंजन 7.9 PS का पावर और 8.34 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। यह बाइक 90 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम रफ्तार से दौड़ सकती है। इस मोटरसाइकिल में स्प्रिंग सॉफ्ट सीट्स, रबर फुडपैड्स और डायरेक्शनल टायर जैसी खासियतें हैं। Bajaj Platina 100 की कीमत 47,763 रुपये से शुरू होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें