हीरो मोटोकॉर्प की स्प्लेंडर और पैशन जैसी कम्यूटर सेग्मेंट बाइक्स की 80 मिलियन से ज्यादा यूनिट्स इन दिनों भारतीय सड़कों पर दौड़ रही हैं। करिज्मा कभी अपने सेगमेंट की बेस्टसेलर बाइक थी, जो अब पोजिशन में बजाज पल्सर 220F से हार गई है।
बता दें, करिज्मा में 223सीसी का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो अधिकतम 8000 आरपीएम पर 20 बीएचपी और 6500 आरपीएम पर 19.7 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स में आता है। नई हीरो करिज्मा को 2020 इंडियन ऑटो एक्सपो में पेश किया जा सकता है। इसका सीधा मतलब है कि ये बाइक्स भारत स्टेज 6 (बीएस 6) उत्सर्जन मानकों के अनुरूप तैयार होंगी।
इजंन के प्रयोग में कंपनी करिज्मा में एक्सट्रीम वाले इंजन को बरकरार रखेगी। हालांकि बाइक की परफार्मेंस बेहतर करने के लिए इसके इंजन को ट्यून किया जाएगा। बाइक के फ्रंट में 276 एमएम का फ्रंट डिस्क और रियर में 220 एमएम का रियर डिस्क ब्रेक का प्रयोग किया जा सकता है।
वहीं बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ क्लीव आॅन हैंडलबार, एलईडी हेडलैम्प दिए जा सकते हैं।बाइक की खास बात यह होगी कि इसे 'करिज्मा' के बैज के साथ उतारा जाएगा। गौरतलब है कि हीरो ने 2003 में सबसे पहले करिज्मा को पेश किया था।
करिज्मा को लेकर युवाओं में काफी क्रेज रहा। इसके स्पोर्टी डिजाइन और हैवी वाइजर लुक्स से युवाओं को यह काफी पसंद आई। बात करें, कीमत की तो कंपनी इस बाइक को 1 से 1.30 लाख रुपए की कीमत के बीच बाजार में उतार सकती है। वहीं बाजार में इस समय केवल पल्सर आरएस 200 और यामहा YZF-R15 v3.0 ही ऐसी बाइक्स हैं जो इस सेगमेंट में मौजूद हैं।