फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hero Electric लाई सब्सक्रिप्शन आधारित फाइनेंसिंग प्लान, 2999 रुपये में घर लाएं इलेक्ट्रिक स्कूटर

Sun, 02 Aug 2020 09:40 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • हीरो इलेक्ट्रिक ने अल्टरनेटिव ओनरशिप मॉडल की पेशकश करने के लिए बंलगुरू की ऑटोवर्ट टेक्नॉलजी के साथ साझीदारी की है।
  • इसके अलावा हीरो इलेक्ट्रिक रक्षा बंधन के मौके पर राखी स्पेशल ऑफर दे रही है। इस ऑफर के तहत कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर को 2,999 रुपये में बुक किया जा सकता है।
विज्ञापन
Hero Electric Scooter - फोटो : For Reference Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महामारी के दौर में ऑटोमोबाइल कंपनियां मांग में तेजी लाने के लिए कई आकर्षक ऑफर दे रही हैं। इसी कड़ी में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी Hero Electric (हीरो इलेक्ट्रिक) ने अपने नए ग्राहकों के लिए अल्टरनेटिव ओनरशिप मॉडल (वैकल्पिक स्वामित्व मॉडल) की पेशकश करने के लिए बंलगुरू की Autovert Technologies (ऑटोवर्ट टेक्नॉलजी) के साथ साझीदारी की है। पार्टनरशिप के तहत, एक फिनटेक स्टार्ट-अप Autovert, हीरो इलेक्ट्रिक के नए ग्राहकों को नए इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खरीदने के समय सब्सक्रिप्शन प्लान चुनने की छूट देगा। इस सब्सक्रिप्शन प्लान के तहत हर महीने 2,999 रुपये से शुरू होंगी, और हीरो इलेक्ट्रिक ग्राहकों को व्यापक बीमा, सर्विस और रखरखाव, लॉयल्टी बोनस और अपग्रेड ऑप्शंस के साथ इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को घर ले जाने की सुविधा देता है। 
विज्ञापन

राखी स्पेशल ऑफर
हीरो इलेक्ट्रिक रक्षा बंधन के मौके पर राखी स्पेशल ऑफर दे रही है। इस ऑफर के तहत कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर को 2,999 रुपये में बुक किया जा सकता है। इन इलेक्ट्रिक स्कूटर को ऑनलाइन बुक करने पर 3,000 रुपये की छूट मिलेगी। बता दें कि यह ऑफर 3 अगस्त तक के लिए है। हालांकि, कंपनी के वेलोसिटी और ग्लाइड व्हीकल्स इस ऑफर के तहत उपलब्ध नहीं हैं। 

ऑटोवर्ट टेक्नॉलजी के सह-संस्थापक और निदेशक, सचिन मेहता ने कहा, "ग्राहक आज उपयोग की आसानी के अलावा वैकल्पिक ओनरशिप विकल्पों की तलाश कर रहे हैं। सस्ती व्यक्तिगत गतिशीलता का भविष्य इलेक्ट्रिक है। जाहिर है, इस पर हमारा ध्यान केंद्रित है। खरीदारों की नई पीढ़ी आसान और नए तरीकों की तलाश करती है। हम इलेक्ट्रिक वाहनों के खरीदारों को अपनी सेवाओं की पेशकश करना चाहते हैं क्योंकि हम उनकी मांग में वृद्धि देख रहे हैं। हीरो इलेक्ट्रिक भी हमारी इस भावना से इत्तेफाक रखता है और उम्मीद है साथ में हम ग्राहकों को वाहन खरीदने और चलाने के लिए आसान सेवाएं दे पाएंगे।" 

ऑटोवर्ट इलेक्ट्रिक वाहन के पूरे जीवनकाल में उसका प्रबंधन करने के लिए अपने ऑटोटेक प्लग नामक आईओटी-आधारित प्रौद्योगिकी मंच का उपयोग करेगा। देश भर में हीरो इलेक्ट्रिक डीलरशिप में पेश किए जाने से पहले ऑटोवर्ट प्लग सब्सक्रिप्शन योजना को बंगलूरू में कुछ चुनिंदा डीलरशिप के साथ लॉन्च किया गया था। 
विज्ञापन

हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर की 3 श्रेणियां
हीरो इलेक्ट्रिक अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर तीन कैटिगरी के तहत बेचता है। इनमें कंफर्ट स्पीड, सिटी स्पीड और एक्सटेंड रेंज शामिल हैं। कंफर्ट स्पीड श्रेणी में कंपनी के पास पांच इलेक्ट्रिक व्हीकल, सिटी स्पीड के तहत चार और एक्सटेंड रेंज के तहत दो इलेक्ट्रिक व्हीकल मौजूद हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें