फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, कीमत मात्र 6 लाख रुपए

Fri, 11 Jan 2019 05:07 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ORA R1
विज्ञापन

चीन हमेशा से अपनी अजीबो-गरीब इनोवेशन के लिए जाना जाता है। वाहन कंपनियां किस हद तक इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ अग्रसर हैं यह बात किसी से छुपी नहीं है। लगातार बढ़ रहा प्रदुषण और पेट्रोल के दामों ने लोगों का जीना दुशवार कर दिया है। इसी बीच चीन में एक ऐसी कार को बनाया गया है जो कीमत में तो सस्ती है ही इसके साथ ही एक चार्ज में करीब 350 किमी तक चलने में सक्षम है। कंपनी के मुताबिक यह दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है जो लग्जरी, परफॉर्मेंस और कंफर्ट पर खरी उतरेेगी।

विज्ञापन

ORA R1
            क्या होंगे खास फीचर्स 
  • चीन की इस सबसे सस्ती इलक्ट्रिक कार का नाम ORA R1 रखा गया है।
  • इस इलेक्ट्रिक कार ORA R1 में तीन इलेक्ट्रिक सिस्टम - मोटर, बैटरी और इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल दिए जाएंगे।
  • ORA R1 का डायमेंशन 3495 x 1660 x 1560एमएम है। 
  • इस कार की बॉडी को 60% हाई स्ट्रेंथ स्टील की तर्ज पर बनाया बया है। 
  • देखने में कार बेहद ही साधारण और यूनिक है। 
  • इसका सबसे खास फीचर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम है। जो मात्र  'हैलो ORA' बोलते ही एक्टिव हो जाता है। 
  • ORA R1 में 35kw की मोटर दी गई है।
  • इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत $8,680 रखी गई है यानी भारतीय मुद्रा के हिसाब से लगभग 6 लाख रुपए है। 
विज्ञापन

ORA R1
अभी तक सभी इलेक्ट्रिक वाहनों को ऑयल टू इलेक्ट्रिसिटी कॉन्सेप्ट के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है। लेकिन पहली बार किसी कार को ग्रेट वॉल मोटर्स ने डेडिकेटेड प्लेटफॉर्म ‘ME’ पर डिजाइन किया है। ORA R1 पांच रंगों में उपलब्ध होगी। जो ज्यादा स्मार्ट, सेफ और स्पेशियस होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें