फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोल्स रॉयस बना रहा दुनिया का सबसे तेज इलेक्ट्रिक प्लेन, 480किमी प्रति घंटे की होगी स्पीड

Fri, 11 Jan 2019 05:06 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Electric plane of rolls royce
विज्ञापन

रोल्स रॉयस की गाड़ियां लग्जरी श्रेणी की अव्वल हैं। इस कंपनी की गाड़ी खरीदना हर किसी का सपना होता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि रोल्स रॉयस ने घोषणा की है कि वह दुनिया का सबसे तेज इलेक्ट्रिक प्लेन बनाने जा रही है। जिसे कंपनी 2020 तक पेश कर सकती है। 

विज्ञापन


क्या होगी स्पीड 
हालांकि रोल्स रॉयस के इस प्लेन को  ACCEL (एक्सीलरेटिंग एंड इलेक्ट्रिफिकेशन ऑफ फ्लाइट) प्रोजेक्ट के तहत बनाया जा रहा है। वहीं इसमें इस्तेमाल होने वाली बैटरी 1,000 एचपी की ताकत देगी। रोल्स रॉयस का इलेक्ट्रिक प्लेन 480किमी प्रति घंटे की स्पीड से उड़ने में सक्षम होगा। बता दें, सामान्य यात्री विमान देखा जाए तो औसतन 925 kmph की रफ्तार से दूरी तय कर सकते हैं। वहीं इससे पहले जर्मनी की एक कंपनी सीमेंस 337किमी प्रति घंटे की स्पीड से उड़ान भरने वाला इलेक्ट्रिक प्लेन बना चुकी है।

विज्ञापन

Electric plane of rolls royce
अब तक की सबसे पावरफुल बैटरी का होगा इस्तेमाल
इस प्लेन में हाई डेंस बैटरी पैक का इस्तेमाल किया जाएगा, जो एक चार्ज में 321किमी तक का सफर तय करेगा। इस प्लेन में इस्तेमाल होने वाली बैटरी अब तक की सबसे पावरफुल बैटरी होगी। जो अब तक किसी भी प्लेन में इस्तेमाल नहीं की गई। रोल्स रॉयस जिस प्लेन पर काम कर रही है वह छोटा और स्पोर्टी होगा जिसकी कॉकपिट भी पीछे की तरफ होगी। प्लेन का फ्रंट किसी विटेंज रोडस्टार की याद दिला देगा। वहीं इसमें आगे की तरफ रखे गए  बैटरी पैक प्लेन को पावर सप्लाई करने का काम करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें