फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 Honda City दिखेगी कुछ ऐसी

Mon, 04 Feb 2019 05:13 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
2020 honda city
विज्ञापन

होंडा सिटी भारत की एक प्रीमियम सेडान कार है जिसे आज भी लोग बाकी कारों के मुकाबले ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में इसका अपडेटेड वर्जन कंपनी के लिए एक बार फिर से मुक्कमल साबित हो सकता है। होंडा ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि 2020 के अंत तक इसका नया मॉडल लॉन्च किया जाऐगा।

विज्ञापन


थाईलैंड की कार मैगज़ीन HeadlightMag में आई इन तस्वीरों से हम अंदाजा लगा सकते हैं कि पाँचवे जनरेशन वाली कार कैसी दिख सकती है।  2020 Honda City का डिजाइन बिल्कुल अलग न होकर मौजूदा डिजाइन से थोड़ा बेहतर होगा। ठीक वैसे ही जैसा Honda पिछले दो अपडेटेड जनरेशन से करती आई है।
 

Honda city
साइज के मामले में 2020 Honda City मौजूदा से बड़ी होगी और इसके फ्रंट में मॉडर्न स्टाइलिंग और LED हेडलैम्प्स सभी स्टैण्डर्ड होंगे। भारत में इस समय जो होंडा सिटी मौजूद है उसके डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई- 4440एमएम, चौड़ाई- 1695एमएम, ऊंचाई-1495 एमएम,व्हीलबेस- 2600एमएम,ग्राउंड क्लीयरेंस- 165एमएम और बूट स्पेस- 510 लीटर है। 
विज्ञापन

Honda city
आने वाली नई होडा सिटी में अभी भी Jazz हैचबैक वाला प्लेटफार्म का ही इस्तेमाल किया जाएगा। बता दें, नई Jazz भी भारत में 2020 में लॉन्च होगी। नइ जनरेशन Honda City में 1.5 लीटर का i-VTEC पेट्रोल इंजन के अलावा इलेक्ट्रिक मोटर भी ऑफर किया जा सकता है। इस समय होंडा सिटी में 1497 सीसी का इंजन मिलता है जो 117  पीएस की पावर और 145 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें