फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमौसम बरसात कहीं ले ना लें आपकी बाइक की जान, पढ़ें जरूरी बातें

Wed, 20 Feb 2019 06:21 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला,
विज्ञापन
motorcycle in rain
विज्ञापन

आजकल बिना मौसम बारिश का खूब चलन है। अब ऐसे में ऑफिस जाने या रोजमर्रा के कामों के लिए बरसात में बाइक पर सफर करना ही पड़ता है। तो इस बरसात के मौसम में ऐसा क्या करें कि बाइक को काई नुकसान भी न पहुंचे और दुर्घटना भी आपसे कोसो दूर रहे।  बाइक पर चलते समय रखें इन बातों का ध्यान...

विज्ञापन

motorcycle in rain
  • सबसे पहले अपने टॉयरों को चैक करें। अगर वो पुराने हो गए हैं और घिस गए हैं तो उन्हें बदलवाएं। नहीं तो खराब टॉयरों के चक्कर में आप फिसल सकते हैं इसलिए टॉयरों का सही होना बहुत जरूरी है।
  • अपनी बाइक के ब्रेक का ख्याल रखें कि वो ठीक से लग रहे हैं कि नहीं। बरसात में ब्रेक की ग्रिप कम हो जाती है और वह तुरंत काम नहीं करते हैं। इसलिए पहले बाइक के ब्रेक शू चैक करें, अगर खराब हो तो तुरंत बदलवाएं।
  • बारिश में अक्सर बाइक स्पार्क प्लग के कारण बंद हो जाती है। समय पर चैक करें कि प्लग ज्यादा पुराना और खराब स्थिति में नहीं है। अगर है तो साफ करवाएं या बदलवा लें।

bike lovers
  • बरसात के मौसम में इस बात का ध्यान दें कि इलेक्ट्रिक वॉयर और फ्यूज सही स्थिति में हैं। बरसात के समय में खराब वॉयर में शार्ट सर्किट हो सकता है। इससे सफर में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
  • कहीं भी बाहर निकलने से पहले अपनी बाइक की लाइट, हॉर्न, इंडिकेटर, पास लाइट, हाईबीम को जांच लें कि ये सही काम कर रही है या नहीं।
  • बारिश में अचानक ब्रेक लगाने और तेज रफ्तार से बचें। इनके कारण आप दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन

bike in rain
  • बरसात के दिनों में विसिब्लिटी कम हो जाती है। कोशिश रखें कि आपकी बाइक की हेडलैंप की रोशनी अच्छी हो। अगर ऐसा नहीं है तो बल्ब बदलवाएं और बाइक का शीशा साफ रखें।
  • बारिश में बाइक चलाते समय स्टंट और बाइक को लहराने का प्रयास न करें। पानी होने के कारण उपयुक्त ग्रिप नहीं रहती है। इससे बाइक के फिसलने का खतरा बढ़ जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें