फिलहाल इस कार के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अंदाजन कंपनी इसे 2.0-लीटर डीजल और 1.6-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च कर सकती है। इन दोनों इंजन के साथ PSA 8-स्पीड इलैक्ट्रिक गियरबॉक्स का विकल्प भी उपलब्ध कराएगी।
इसके अलावा उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी इस कार के पेट्रोल-डीजल मॉडल के साथ साथ प्लग-इन हाईब्रिड वेरिएंट भी ग्राहकों के लिए पेश करेगी। DS7 क्रॉसबैक को EMP2 प्लैटफॉर्म पर तैयार किया गया है,जिसमें अभी कार के इंजन और ट्रांसमिशन पर काम किया जा रहा है।