फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहिया वाहन के लिए भारत में सस्ते और सुरक्षित हेलमेट लाॅन्च करेगी संधार एमकिन इंडस्ट्रीज

Wed, 13 Feb 2019 03:51 PM IST
प्रदीप पांडे ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ISI helmets
विज्ञापन

संधार टेक्नोलाॅजीज लिमिटेड और एमकिन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के बीच संयुक्त उपक्रम ‘संधार एमकिन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड’ तेजी से बढ़ रहे 3000 करोड़ रुपये के हेलमेट उद्योग में प्रवेश करने के लिए तैयार है। हरियाणा के मानेसर, गुरुग्राम में मुख्यालय वाली संधार अमेकिन अपने प्रमुख उत्पाद टू-व्हीलर हेलमेट के साथ 2019 में सेफ्टी और लाइफस्टाइल राइडिंग एक्सेसरीज की रेंज पेश करेगी।

विज्ञापन


कंपनी का कहना है कि वह भारतीय बाजार में दोपहिया वाहनों के लिए सुरक्षितकऔर किफायती कीमत पर हेलमेट मुहैया कराने के लिए तैयार है और कंपनी की स्थापना भी इसी उद्देश्य से की गई है। कंपनी जल्द ही भारत में आईएसआई प्रमाणित हेलमेट लॉन्च करने वाली है जो सुरक्षा मानकों पर पूरी तरह से खरे उतरेंगे।

कंपनी ने अपना पायलट प्रोजेक्ट मानेसर प्लांट से शुरू किया है जिसकी क्षमता सालाना 20 लाख हेलमेट के निर्माण की है और जरूरत पड़ने पर इस क्षमता में इजाफा भी किया जाएगा। संधार एमकिन इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक श्री आयुष्मान न मेहता ने इस घोषणा पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘हमारा मानना है कि अब इस बाजार में प्रवेश करने का सही समय है, क्योंकि दोपहिया ओईएम और कई सरकारी संस्थाओं द्वारा हेलमेट इस्तेमाल के संदर्भ में सख्त सुरक्षा मानकों पर जोर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें