इसके साथ ही 2023 तक कारों में इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल और ऑटोमैटिक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे भी सेफ्टी फीचर्स अनिवार्य हो जाएंगे। इन फीचर्स के आने से भारत सेफ्टी फीचर्स के मामले में कई यूरोपीय देशो को पीछे छोड़ देगा। आंकड़ों की मानें तो साल 2017 में करीब 26 हजार से अधिक लोगों की मौत कार दुर्घटना में हुई है।
एक नजर भारत में लागू होने वाले कुछ सेफ्टी फीचर्स पर
ABS (टू-वीलर्स, कार और मिनी बसों में जरूरी) - अप्रैल 2018 (नए मॉडल्स), अप्रैल 2019 (मौजूदा मॉडल्स)
कारों में सीट बेल्ट अलर्ट, स्पीड अलर्ट, एयरबैग व रिवर्स पार्किंग सेंसर - जुलाई 2019 (सभी मॉडल्स)
कारों में इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल (ESC) और ऑटोमैटिक ब्रेकिंग - अप्रैल 2023
थ्री-वीलर्स में ड्राइवर के लिए सीटबेल्ट और साइड डोर - दिसंबर 2020