ऑल्टो ने जनवरी 2019 में 23,360 इकाइयों के साथ इस चार्ट में वापसी की है। कई रिपोर्ट से पता चलता है कि नई जनेरेशन आॅल्टो को कंपनी 2020 में फिर से लॉन्च करेगी। वहीं इसका 800 इसका सीसी का संस्करण आने वाले कुछ दिनों में अलविदा कह जाऐगा। बता दें, आॅल्टो ने 4,287 यूनिट के साथ डिजायर को पछाड़ा । वहीं स्विफ्ट हैचबैक कुल 18,795 डिलीवरी के साथ तीसरे स्थान पर रही ।
जनवरी 2019 में टॉप 10 सेलिंग कारें
- मारुति सुजुकी ऑल्टो - 23,360
- मारुति सुजुकी डिजायर - 19,073
- मारुति सुजुकी स्विफ्ट - 18,795
- मारुति सुजुकी बलेनो - 16,717
- मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा - 13,172
- हुंडई एलीट i20 - 11,749
- हुंडई क्रेटा - 10,314
- हुंडई ग्रैंड i10 - 10,285
- मारुति सुजुकी वैगन आर - 10,048
- मारुति सुजुकी सेलेरियो 9,217
2019 Maruti Baleno Facelift
भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम हैच Baleno 16,717 इकाइयों के साथ चौथे स्थान पर रही । बलेनो ने अपनी मुख्य प्रतिद्वंद्वी हुंडई एलीट i20 से बिक्री में करीब 5,000 यूनिट ज्यादा हासिल की हैं । ब्रेजा की बात करें तो पिछले कुछ वर्षों में बढ़ी हुई प्रतिस्पर्धा का सामना करने के बावजूद विटारा ब्रेजा 13,172 यूनिट के साथ 5वें स्थान पर रही।
8वें स्थान पर जगह बनाने वाली हुंडई की ग्रैंड i10 लोकप्रिय गाड़ियों में काफी प्रसिद्व है। उम्मीद है कि कंपनी इस साल इसका अपडेटेड वर्जन लॉन्च करेगी। वहीं तीसरी पीढ़ी के वैगन आर ने कुछ सप्ताह पहले ही भारतीय बाजार में कदम रखा है। जो इस सूची में 9वें स्थान पर कायम है।