फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 में भारतीय सड़कों पर दौड़ेगी 20 नई Suv, कीमत 8 लाख रुपए से 1.3 करोड़ रुपए तक

Tue, 15 Jan 2019 02:11 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Upcoming suvs of 2019
विज्ञापन

भारत में एक समय लोगों में हैचबैक कारों को लेकर काफी क्रेज था लेकिन समय बदलता गया और पसंद भी बदल गई। आज जितनी डिमांड हैचबैक गाड़ियों की है उससे कहीं ज्यादा दीवाने एसयूवी गाड़ियों के हैं।इसलिए लगभग सभी कंपनियां 2019 में अपने एक से एक SUV गाड़ियों को लांच करने को तैयार हैं। 

विज्ञापन


महिंद्रा एंड महिंद्रा से लेकर लग्जरी कार निर्माता ऑडी तक वाहन निर्माता कंपनियों ने 2019 में भारत में लांच के लिए 20 नई एसयूवी तैयार की हैं, जिसके पीछे भारतीय खरीदारों की  पावर और अधिक सुरक्षा के साथ मजबूत वाहन की चाहत है। यहां खास बात यह है कि भारत में यात्री वाहनों में एसयूवी की हिस्सेदारी 2009-10 में 14% से 28% हो गई है। जो एसयूवी की दक्षता दर्शाता है। 

tata harrier
इस सूची में पहली पंक्ति में निसान किक्स है, जिसे 22 जनवरी को लांच किया जाएगा। यह हुंडई क्रेटा की प्रमुख प्रतिद्वंद्वी कार है। कार की कीमत 9 लाख के ऊपर होने की उम्मीद है,बता दें, यह एसयूवी पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्पों में आएगी। TOI की रिपोर्ट के मुताबिक किक्स की लांचिंग के बाद टाटा की हैरियर दस्तक को तैयार है। जिसकी कीमत 12 लाख रुपए से अधिक हो सकती है। इस कार की खासियत होगी कि यह एक लैंड रोवर प्लेटफॉर्म पर बनाई गई है।

टाटा की हैरियर महिंद्रा की एक्सयूवी 500 और जीप कंपास को कड़ी टक्कर देगी। टाटा को हैरियर से काफी उम्मीद हैं। कि यह कार वही कामयाबी हासिल करेगी जो Nexon ने की थी। बता दें, इसी साल टाटा अपनी एक और कार छोटी एसयूवी लांच करेगी। जिसकी कीमत 10 लाख रुपए से कम होगी। भारत में एसयूवी के लिए दीवानगी ऐसी है कि दक्षिण कोरिया की किआ, एमजी मोटर्स (चीन की SAIC की सहायक कंपनी) ने ऑफ-रोडर्स गाड़ियों के साथ भारत में एंट्री की योजना बनाई है।
विज्ञापन

Bmw X5
एंट्री लेवल में जहां Mahindra & Mahindra XUV300 को लांच करेगी।  वहीं Hyundai QXI को लेकर तैयार है। जिसकी कीमत 8-9 लाख रुपये के बीच होगी। जीप भी लगभग 10 लाख रुपए के प्रवेश मूल्य के साथ रेनेगेड को रोलआउट करने के लिए तैयार है, जो कंपनी को भारत में एसयूवी बाजार के एक बड़े हिस्से पर कब्जा करने में सफल हो सकती है। 

बात करें, लग्जरी कारों की तो जर्मन की ऑटो कंपनी बीएमडब्लू एक्स 4 और एक्स 7 ऑफ-रोडर्स पेश करेगी। जिन्हे भारत में पहली बार क्रमशः 60 लाख रुपये और 95 लाख रुपये की कीमत में उतारा जा सकता है। बीएमडब्लू अपने X5 का एक नवीनतम संस्करण भी लांच करेगी। जिसकी कीमत लगभग 70 लाख रुपए होने की उम्मीद है।वहीं ऑडी क्यू 7 का एक नया संस्करण, क्यू 8 भी पेश करेगी, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपए से अधिक होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें